फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Additional Commissioner (First) commenced the inquiry, which lasted from 12:00 PM to 10:30 PM.

Bijnor News: अपर आयुक्त प्रथम ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली की शुरू की जांच

Fri, 21 Aug 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The Additional Commissioner (First) commenced the inquiry, which lasted from 12:00 PM to 10:30 PM.
धामपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त प्रथम शशि भूषण ने बार एसोसिएशन धामपुर के पदाधिकारियों की शिकायत पर धामपुर में रहे तहसीलदार धनराज कुमार की कार्यप्रणाली की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रथम ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार सैनी, सचिव देवेंद्र सिंह सहित प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे अधिवक्ता योगेंद्र पाल सिंह, राजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनय कुमार गुप्ता आदि अधिवक्ताओं को तहसीलदार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध जांच करने के लिए 27 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे शपथ पत्रों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। अपर आयुक्त ने बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद में पहुंचकर आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह से धामपुर में तैनात रहे तहसीलदार धनराज कुमार की शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि तहसीलदार की वजह से अनावश्यक रूप से लंबित वादों का समाधान नहीं हो पा रहा है, जिसकी वजह से दिक्कत आ रही है। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने तहसीलदार की कार्यप्रणाली की जांच करने के लिए अपर आयुक्त प्रथम शशि भूषण को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया था। अपर आयुक्त प्रथम ने सभी अधिवक्ताओं को शपथ पत्र के साथ साक्ष्यों सहित पेश होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed