{"_id":"6a592da78870e6509b05a768","slug":"the-accused-who-took-the-teenager-away-escaped-from-the-police-station-the-station-in-charge-reported-to-the-police-station-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-185244-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: थाने से भाग निकला किशोरी को ले जाने वाला आरोपी, थाना प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: थाने से भाग निकला किशोरी को ले जाने वाला आरोपी, थाना प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी मंडावली थाने से भाग निकला। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में एसपी ने मंडावली थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
मंडावली थाना क्षेत्र के ननिहाल के गांव में रहने वाली किशोरी कुछ दिन पहले प्रेमी के संग चली गई थी। इसके बाद किशोरी के परिजनों ने नितिन कश्यप निवासी ग्राम भोगपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मंडावली पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी को बयान दर्ज करने के लिए अदालत में भेजा गया। बृहस्पतिवार को आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों ने संभावित स्थानों पर तलाश दी लेकिन आरोपी का कहीं पता नहीं लग सका।
उधर आरोपी के पिता जय भगवान ने बताया कि पुलिस बेटे नितिन कश्यप को दोपहर 2:00 बजे बयान के लिए थाने लाई थी। उन्हें शाम 4:00 सूचना मिली कि पुलिस को चकमा देकर चला गया। ग्राम प्रधान भोगपुर राजेश कुमार और जिला पंचायत सदस्य अंकित कश्यप के साथ थाने आए हैं। उधर देर शाम तक मंडावली पुलिस इस मामले को दबाने में लगी रही। जब इसकी सूचना एसपी अभिषेक झा को मिली तो उन्होंने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि मंडावली थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू करा दी गई है। इस घटना में और किन-किन पुलिसकर्मियों की लापरवाही रही है, इसकी भी जांच कराई जा रही है।