{"_id":"60f310eb8ebc3e79a12fffba","slug":"the-accused-was-seen-carrying-the-idol-on-his-shoulder-dhampur-news-mrt5478437183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधे पर रखकर मूर्ति ले जाते नजर आया आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंधे पर रखकर मूर्ति ले जाते नजर आया आरोपी
विज्ञापन
कंधे पर मूर्ति रखकर ले जाते नजर आया आरोपी
धामपुर। धर्मस्थल से मूर्ति उखाड़ने वाले का पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से सुराग निकाल लिया है। अंधेरे की वजह से आरोपी का चेहरा फुटेज में साफ नजर नहीं आ रहा है, केवल इतना दिखाई दे रहा है कि वह मूर्ति को कंधे पर रख लेकर जा रहा है। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि लोगों से पूछताछ से मालूम चला कि व्यक्ति मानसिक रोगी है। पुलिस आरोपी को खोजने में लगी है।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार रात किसी ने धर्मस्थल से मूर्ति को उखाड़ लिया था। मूर्ति का अवशेष नगीना चौक पर होटल के पास से बरामद हुआ था। घटना का पता लगने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया था। विहिप के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस अधिकारियों से मिलकर आरोपियों का पता लगा कर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को थाने में हंगामा किया था। वहीं पुलिस ने धर्मस्थल के आसपास भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया था। कोतवाल जीत सिंह ने बताया कि फुटेज में एक व्यक्ति अपने कंधे पर मूर्ति को ले जाते नजर आ रहा है। शनिवार को वह हाथ नहीं लग सका।