{"_id":"5f47fc758ebc3e3cef53f9b1","slug":"the-125-year-old-building-of-the-cooperative-association-will-be-demolished-bijnor-news-mrt4983427199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी संघ का 125 साल पुराना भवन होगा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी संघ का 125 साल पुराना भवन होगा ध्वस्त
विज्ञापन

बिजनौर। मुख्य बाजार स्थित जिला सहकारी संघ लिमिटेड का 125 साल पुराना भवन अब ध्वस्त कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने इस भवन को प्रयोग के लायक नहीं घोषित कर दिया है। भवन में बनीं दुकान खाली करने के लिए किराएदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
घंटाघर से पुरानी तहसील की ओर संघ का 125 साल पुराना भवन है। भवन की दीवार व छत के हिस्से तक उखड़कर गिरने लगे हैं। भवन को अब भी कर्मचारियों द्वारा प्रयोग में लाया जा रहा है। अंग्रेजी शासनकाल में बना भवन एकदम जर्जर हालत में पहुंच चुका है। बारिश में इसकी छत टपकती हैं। कर्मचारी काफी समय से कार्यालय अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग कर रहे थे। संघ सचिव की ओर से भवन की लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जांच कराई गई थी।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को भेजे पत्र में कहा है कि जांच में 125 साल पुराना भवन एकदम जीर्ण शीर्ण हालत में है। जांच में भवन प्रयोग के लिए असुरक्षित पाया गया है। भवन को निष्प्रयोज्य घोषित किया गया है। विभाग की ओर से भवन में किराए पर दुकान करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनसे कहा गया है कि भवन को निष्प्रयोज्य व प्रयोग के लिए असुरक्षित घोषित किया गया है। भवन को ध्वस्त करन की तैयारी की जा रही है। किराएदारों से दुकान खाली करने को कहा गया है। कहा है कि भविष्य में कोई भी दुर्घटना होने पर जन -धन की हानि होती है तो इसके जिम्मेदार किराएदार खुद होंगे। समिति सचिव जयवीर सिंह राठी ने इसकी पुष्टि की है।