{"_id":"66d646792ba56127660f96a4","slug":"tenth-class-student-attacked-by-leopard-injured-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-129872-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दसवीं के छात्र पर गुलदार ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दसवीं के छात्र पर गुलदार ने किया हमला, घायल
Tue, 03 Sep 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर में गुलदार के हमले में घायल छात्र ज्ञानप्रकाश अपने माता पिता के साथ। संवाद
हल्दौर (बिजनौर)। साइकिल सवार दसवीं के छात्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में छात्र घायल हुआ है। पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। मौके पर पहुंचे छात्र के परिजनों ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।
गांव धनौरी निवासी ज्ञानप्रकाश पुत्र गंगाराम हल्दौर के आरएचएस इंटर कॉलेज में कक्षा दसवीं का छात्र है। ज्ञानप्रकाश साइकिल पर सवार होकर सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे कॉलेज में आ रहा था। हल्दौर से अम्हेड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ईंट-भट्ठे के निकट ईख के एक खेत से निकलकर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। इसी दौरान उधर से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
मामले की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उपचार के लिए निजी चिकित्सक के भर्ती कराया है। परिजनों ने मामले की सूचना वन विभाग और कॉलेज के प्रधानाचार्य को दी। कॉलेज प्रधानाचार्य मेघराज सिंह राणा ने बच्चों की सुरक्षा दृष्टि को लेकर वन विभाग के उच्च अधिकारियों से पिंजरा लगवाकर गुलदार पकड़वाने व स्कूल में आने जाने वाले बच्चों के लिए पुलिस व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। गुलदार के हमले से छात्र के घायल होने की सूचना पर स्कूल संचालकों ने अम्हेड़ा हल्दौर मार्ग पर बच्चों को अपने घर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं।