फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten Tyra trucks found stolen seven days ago

सात दिन पहले चोरी हुई दस टायरा ट्रक बरामद

Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ten Tyra trucks found stolen seven days ago
धामपुर में चोरी के ट्रक के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : DHAMPUR
सात दिन पहले चोरी हुई दस टायरा ट्रक बरामद
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस ने सात दिन पहले चोरी किए गए दस टायरा ट्रक को बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया है। आरोपियों में से दो उत्तराखंड के जसपुर के और तीन हरदोई के शामिल है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे और कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।

सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 22 अगस्त को धामपुर की फूलबाग कालोनी से एक व्यक्ति का दस टायरा ट्रक चोरी हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक की बरामदगी के प्रयास किए तो पुलिस को चेकिंग के दौरान मुरादाबाद मार्ग पर गांव सरकड़ा चकराजमल पुल के पास रंग रोगन किया हुआ एक ट्रक मिला। जिसमें पांच लोग बैठे थे। पुलिस के तलाशी लेने पर उनके पास से तीन तमंचे बरामद हुए। सख्ती से पूछताछ में जसपुर के जाहिद और महमूद ने बताया कि यह ट्रक उन्होंने धामपुर से चुराया है। ट्रक चुराने के बाद उन्होंने रामपुर के यासीन कबाड़ी को बेच दिया था। यासीन कबाड़ी से ट्रक को हरदोई के विवेक गुप्ता ने खरीद लिया। विवेक गुप्ता ने हरदोई के मुकीम और संतोष की मदद से ट्रक को रंग रोगन कराया। ट्रक के सही रजिस्ट्रेशन को कटवा कर नकली नंबर अंकित कराया। संतोष ने ट्रक के कागजों को तैयार किया। इस मामले में पुलिस ने पांचों का चालान कर दिया है। पुलिस ने बताया कि यह चोरों का गिरोह है। जो चोरी करने का ही काम करता है। आरोपियों पर पहले से ही कई वाद अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed