{"_id":"688e61769f1111f9f700e874","slug":"ten-injured-including-two-children-in-dog-attack-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-156571-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुत्तों के हमले में दो बच्चों सहित दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुत्तों के हमले में दो बच्चों सहित दस घायल
Sun, 03 Aug 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
हीमपुर दीपा। थाना क्षेत्र के गांव गांगू नंगला में हिंसक कुत्ते ने हमला कर दो बच्चों सहित 10 लोगों को बुरी तरह से घायल कर डाला। गांव गांगू नंगला में शनिवार को एक मस्जिद के पास कुत्तों का झुंड बैठा हुआ था। इस बीच राशिद की पुत्री सोफिया 5 वर्ष को कुत्तों के झुंड से निकले एक हिंसक कुत्ते ने हमला करके घायल कर दिया।
बामुश्किल ग्रामीणों की मदद से हिंसक कुत्तों को वहां से भगाया गया, जबकि गांव के ही वाजिद 35 वर्ष, नौशाद 35 वर्ष, महमूद 80 वर्ष, जमीरउद्दीन 81 वर्ष, नमरा 13 वर्ष, भूरा 24 वर्ष, समर जहां 34 वर्ष, आसिफ 15 वर्ष, समीप के गांव खैरपुर में जयवती पत्नी बृजपाल को हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया। हमले में हुए घायलों को परिजनों ने जिला संयुक्त चिकित्सालय बिजनौर ले जाकर उनका उपचार कराया। घटना से लोग बुरी तरह भयभीत हैं। मामले में सादिक सिद्दीकी, मेराज प्रधान, जाकिर, घसीटा कुरैशी, कलवा, कल्लन, वाजिद, मुनीम, करीम, शकील आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुत्तों का आतंक बना हुआ है, जो चौराहों और गलियों में झुंड बनाकर रहते हैं। ग्रामीणों को समय-समय पर हमला करके घायल कर देते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी जसजीत कौर से इस संबंध में प्रभावी कदम उठाकर अभियान के दौरान कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। उनका कहना था कि यदि इस संबंध में ध्यान नहीं दिया गया तो कभी भी अप्रिय घटना कर सकती है।