फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten candidates withdrew

दस प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस

Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ten candidates withdrew
दस प्रत्याशियों ने नाम लिए वापस
विज्ञापन

बिजनौर। नामांकन वापसी के आखिरी दिन दस प्रत्याशियों ने नाम वापस कराए हैं। इनमें से ज्यादातर प्रत्याशियों ने निर्दलीय रूप में नामांकन दाखिल कराया था और इनके परिजन राजनीतिक दलों से चुनाव लड़ रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिन तक अपने रिश्तेदारों के लिए प्रचार करने को पर्चा दाखिल किया था।

नजीबाबाद विधानसभा सीट से परवेज अकील और शाहरुख खलील और नगीना सीट से माधव राम ने पर्चा वापस लिया है। बढ़ापुर से सोनल सिंह और महेंद्र ने पर्चे वापस लिए हैं। सोनल सिंह भाजपा विधायक व बढ़ापुर से प्रत्याशी सुशांत सिंह की पत्नी हैं। धामपुर से ज्योति किरण ने नामांकन वापस ले लिया है। नहटौर सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। बिजनौर सीट से स्वाति वीरा और सीमा चौधरी ने नाम वापस लिया है। स्वाति वीरा पूर्व विधायक व बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा की बेटी हैं और सीमा चौधरी गठबंधन प्रत्याशी डॉ.नीरज चौधरी की पत्नी हैं। चांदपुर सीट से शबील अहमद व नूरपुर से पल्लवी रानी ने नामांकन वापस लिया है। पल्लवी रानी भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह की पत्नी हैं। सभी प्रत्याशियों ने खुद अपने नामांकन वापस लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed