{"_id":"60df4f6e8ebc3e61327435b0","slug":"temporary-studs-built-in-gauspur-village-nazibabad-news-mrt545567529","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौसपुर गांव में बनाए अस्थायी स्टड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसपुर गांव में बनाए अस्थायी स्टड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौसपुर गांव में बनाए अस्थायी स्टड
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव गौसपुर में गंगा नदी से हो रहे भूमि कटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। शुक्रवार को गांव में बांस और मिट्टी से भरे कट्टों के माध्यम से अस्थायी स्टड बनाए गए, जिससे बरसात के दौरान ग्रामीणों को भूमि कटान से राहत मिलेगी।
गौसपुर में पिछले 15 दिनों से गंगा द्वारा लगातार कटान किया जा रहा है। भूमि कटाव से कई किसानों की कृषि भूमि गंगा में समा चुकी है। ग्रामीण लगातार प्रशासन से भूमि कटाव रोकने की गुहार लगा रहे थे। गत 27 जून को एडीएम अवधेश ने भूमि कटाव क्षेत्र का निरीक्षण कर सिंचाई विभाग अफजलगढ़ के अधिशासी अभियंता रामबाबू को जल्द भूमि कटाव को रोकने के निर्देश दिए थे। अधिशासी अभियंता रामबाबू की देखरेख में शुक्रवार को गांव गौसपुर में अस्थायी स्टड बनाने का कार्य शुरू किया गया, जिसके तहत गंगा नदी में बल्ली लगाते हुए मिट्टी से भरे कट्टों से भरान किया जा रहा है। एसईएन रामबाबू ने बताया कि अस्थायी स्टड से बरसात में किसानों को भूमि कटाव से राहत मिलेगी। गंगा का जलस्तर घटने के बाद अक्तूबर और नवंबर में स्थायी स्टड बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।