{"_id":"681129ed76316148be0b7f2c","slug":"temperatures-cross-33-people-of-nine-villages-need-water-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-148723-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पारा 33 पार, नौ गांव के लोगों को पानी की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पारा 33 पार, नौ गांव के लोगों को पानी की दरकार
Wed, 30 Apr 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती/नजीबाबाद। जिले का औसतन तापमान 34 डिग्री पहुंच रहा है। नांगलसोती में जल निगम के दो नलकूप और एक ओवरहेड टैंक है। यह खराब होने से नौ गांवों के करीब 1300 परिवार पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। इन गांवों में सुबह से ही ग्रामीण पानी लेने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंपों पर लाइन लगा लेते हैं।
नलकूप और ओवरहेड टैंक से नौ गांवों के लोगोंं को पेयजल की आपूर्ति होती है। इनमें एक नलकूप की मोटर पिछले छह दिनों से खराब है। दूसरा नलकूप तकनीकी खराबी के चलते कम मात्रा में पानी दे रहा है। नलकूप से ओवरहेड टैंक तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
न ही ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति हो रही है। भीषण गर्मी में पानी की मांग बढ़ रही है। मजबूरन ग्रामीण आबादी में खड़े इंडिया मार्का हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं। वहां भी ग्रामीणों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन
इन गांवों में नहीं हो रही पेयजल आपूर्ति : मोटर फुंकने से गांव नांगलसोती, शहजादपुर, जीतपुर, खानपुर, सैदपुरी, अभीपूरा, सराय आलम, असलमपुर जोझा, जालपुर में पेयजल की आपूर्ति बंद है।