फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temperature dropped due to rain, got relief from heat

Bijnor News: बारिश होने से घटा तापमान, मिली गर्मी से राहत

Fri, 07 Jun 2024 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 07 Jun 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, got relief from heat
बिजनौर। जिले में बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार देर रात हुई बारिश से तापमान में गिरावट हुई। जिले में छह एमएम बारिश दर्ज की गई। जिसके चलते लोगों को बृहस्पतिवार को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


जिले में अभी तक तापमान 40 डिग्री के पार चल रहा था। जिससे लोगों को अधिक गर्मी का अहसास हुआ। बुधवार रात बारिश हुई। बृहस्पतिवार की सुबह भी ठंडी हवा चलती रही। जिससे जिले के पारे में गिरावट हुई। सुबह 11 बजे तक सूर्यदेव बादलों की ओट में छिपे रहे। मगर इसके बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। बारिश और ठंडी हवाएं चलने से सूर्यदेव का तेज बेअसर रहा। लोगों को गर्मी का कम अहसास हुआ। गर्मी कम होने से बाजारों में भी चहल पहल रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed