फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Temperature dropped, 16 mm of rain recorded

तापमान गिरा, 16 एमएम दर्ज की गई बारिश

Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped, 16 mm of rain recorded
तापमान गिरा, 16 एमएम दर्ज की गई बारिश
विज्ञापन

बिजनौर/मंडावर। रविवार को जिले में झमाझम बारिश हुई। जिन किसानों के खेतों में धान और उड़द की फसल कटी हुई है उन्हें नुकसान होने का अंदेशा है। इसके अलावा बारिश से सब्जी की फसलों को भी नुकसान होगा। हालांकि बारिश गन्ने और चारे के लिए मुफीद बताई जा रही है। बारिश और हवा के झोकों से मौसम में भी ठंडक आ गया है।

रविवार को सुबह से ही बूूंदाबांदी होती रही। करीब नौ बजे से झमाझम बारिश होने लगी और हवा के झोंके भी आए। दोपहर दो बजे तक 16 एमएम बारिश हो गई। हवा के झोंकों से धान की फसल कई जगह गिर गई। धान की फसल खेतों में तैयार खड़ी है और कटाई भी चल रही है। खादर में कई जगह खेतों में पानी भी भर गया है। धान और उड़द की कटी फसल वाले खेत में पानी भरने से फसल के अंकुरित होने का खतरा रहता है। गिरी फसल वाले खेत में पानी भरने पर फसल अंकुरित नहीं होती है। जिन किसानों की फसल कटी पड़ी है, वे बारिश से परेशान हैं। इसके अलावा गोभी, गाजर आदि की फसलों के लिए भी बारिश नुकसानदायक साबित होगी। गन्ने, चारे आदि के लिए बारिश मुफीद बताई जा रही है। चीनी मिलों का संचालन शुरू होने वाला है। किसान मिल चलने से पहले गन्ने की सिंचाई करने में लगे थे। बारिश से सिंचाई की जरूरत पूरी हो जाएगी। मंडावर में अच्छी बारिश होने से गांव खानपुर माधो सहित कुछ जगह पर जलभराव हो गया। जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्रा के अनुसार बारिश से धान और उड़द की कट चुकी फसलों और सब्जियों को नुकसान होगा। गन्ने के लिए बारिश फायदेमंद है।

बिजनौर में रविवार को हुई बारिश में छाता लगाकर जाती महिला और युवती।

बिजनौर में रविवार को हुई बारिश में छाता लगाकर जाती महिला और युवती।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed