फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tell the ways to avoid Guldar by applying Chaupal

Bijnor News: कोतवाली देहात - चौपाल लगाकर गुलदार से बचने के तरीके बताए

Fri, 04 Aug 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 04 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tell the ways to avoid Guldar by applying Chaupal
कोतवाली देहात के गांव राजोपुर में सभा को संबोधित करते दिगंबर सिंह।
फोटो समाचार
विज्ञापन

कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन (अ) ने ग्रामीणों की चौपाल लगाकर उन्हें गुलदार के हमले से बचने के उपाय बताए। गांव राजोपुर में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए संगठन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि जनपद में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसके लिए ठोस समाधान निकालने की आवश्यकता है। वन विभाग तथा प्रशासन को गुलदार के हमले में हो रही किसानों की मौत को रोकने के उपाय करने चाहिएं। कार्यक्रम में वन विभाग नगीना के रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि कभी भी खुले में शौच न जाएं। बैठे हुए व्यक्ति पर गुलदार हमला करता है और उसकी गर्दन दबोच लेता है। समूह में जंगल जाएं साथ में रेडियो या थाली बजाने की व्यवस्था लेकर जाएं।आपस में बातचीत करते रहें। नशे की अवस्था में जंगल में न जाएं। रात्रि में हर समय टॉर्च अपने पास रखें। कार्यक्रम में भाकियू (अ) के जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, एसडीएम नगीना शैलेंद्र कुमार सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह, रावेन्द्र सिंह राठी, रोहित राठी, पिंटू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed