फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tejpal Singh of Bijnor took only one leave in 26 years of service, creates record

काम को समझा खास: 26 वर्ष की नौकरी में तेजपाल सिंह ने लिया केवल एक ही अवकाश, बनाया रिकॉर्ड

Mon, 11 Mar 2024 08:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 11 Mar 2024 08:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के रहने वाले तेजपाल सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। वजह है कि उन्होंने अपनी 26 वर्ष की नौकरी में केवल एक दिन अवकाश लिया। इसके लिए उन्होंने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में अपना नाम दर्ज करा लिया है।

विज्ञापन
Tejpal Singh of Bijnor took only one leave in 26 years of service, creates record
बिजनौर निवासी तेजपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौरमें द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बुंदकी में अपर प्रबंधक पर्सनल पद पर कार्यरत तेजपाल सिंह ने अपने काम को इतना खास बना लिया कि कोई बाधा उन्हें काम पर जाने से रोक नहीं पाईं।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने 26 दिसंबर 1995 से द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के समय कार्यालय में ट्रेनी क्लर्क के रूप में नौकरी की शुरूआत की। 26 दिसंबर 1995 से लेकर पांच मई 2021 तक लगभग 26 साल के कार्यकाल में मात्र एक छुट्टी ली। उनके इस रिकार्ड को इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CAA अधिसूचना जारी: मेरठ-बिजनौर समेत वेस्ट UP में बढ़ाई सुरक्षा, संवेदनशील स्थानों पर पैरामिलट्री फोर्स तैनात

तेजपाल सिंह पुत्र हरि सिंह गांव सूफीपुर अंगद उर्फ मुगलवाला के रहने वाले हैं। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड बुंदकी में 26 दिसंबर 1995 को ट्रेनी क्लर्क के पद पर नौकरी की शुरूआत करने वाले तेजपाल सिंह वर्तमान में समय कार्यालय में अपर प्रबंधक पर्सनल के पद पर कार्यरत हैं। बताते हैं कि वे हमेशा अपने काम पर समय से पहले पहुंचते हैं। कंपनी की ओर से साप्ताहिक छुट्टी, पर्व पर अवकाश के अतिरिक्त भी एक वर्ष में 45 छुट्टियों का प्रावधान है। मगर, उन्होंने 1995 से 2021 तक मात्र एक छुट्टी 18 जून 2003 को अपने छोटे भाई की शादी में ली थी।

रविवार को भी जाते है कार्यालय
तेजपाल बताते हैं कि रविवार और त्योहार पर भी अक्सर कार्यालय जाते हैं। कोई घरेलू काम हुआ तो रविवार को थोड़ा समय निकालकर कार्य निपटाते हैं। कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिशासी उपाध्यक्ष (वर्क्स) एनके खेतान और उप महाप्रबंधक पर्सनल एलबी सिंह की ओर से उन्हें इस संबंध में प्रमाण पत्र दिया गया है। इसके आधार पर उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में इसी सप्ताह दर्ज हुआ है।

पिता की सीख बनीं प्रेरणा
तेजपाल सिंह बताते हैं कि उनके पिताजी हरि सिंह उन्हें काम से अनावश्यक छुट्टी नहीं लेने की सीख देते थे। उनके गांव से चीनी मिल करीब 12 किलोमीटर दूर है। गांव से बस के मुख्य मार्ग तक आने जाने के लिए यातायात का कोई साधन नही होने पर उनका छोटा भाई मनोज कुमार प्रतिदिन उन्हें बाइक से बस मार्ग पर छोड़ता है और वापसी में लेकर जाता है। पत्नी प्रवेश देवी भी उन्हें पूर्ण सहयोग देती हैं।

ट्रेनी क्लर्क से अपर प्रबंधक तक का सफर
तेजपाल सिंह ने ट्रेनी क्लर्क के रूप में नौकरी की शुरूआत की थी। उनकी मेहनत और लगन को देखकर कंपनी प्रबंधन भी उन्हें आगे बढ़ाता रहा और वर्तमान में वे अपर प्रबंधक पर्सनल के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed