{"_id":"5f19d9728ebc3e9f6b1b189b","slug":"tehsil-campus-sealed-after-getting-corona-infected-nazibabad-news-mrt4927186177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव मिलने से तहसील परिसर सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव मिलने से तहसील परिसर सील
विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील के हॉटस्पॉट क्षेत्र को सील करातीं एसडीएम संगीता।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित मिलने पर तहसील परिसर सील
नजीबाबाद। तहसील कॉलोनी में एक सप्ताह के भीतर पति-पत्नी कोरोना संक्रमित आने पर एसडीएम ने तहसील परिसर को सील कर दिया है। तहसील क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। शुक्रवार से तीन दिन तक तहसील में कामकाज प्रभावित रहेगा। उधर रोडवेज डिपो में दो और कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया।
नजीबाबाद और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। ब्लॉक में कार्यरत एनआरएलम तकनीकी सहायक तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आया था। अब उसकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। संक्रमित महिला को बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन केंद्र भेजा।
एसडीएम संगीता और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने तहसील परिसर को हॉटस्पॉट में शामिल कर सील करा दिया। तहसील के दोनों गेट लॉक होने की सूचना से परिसर में आए लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
उधर परिवहन निगम के नजीबाबाद रोडवेज डिपो कार्यालय में एक महिला के संक्रमित आने के बाद बृहस्पतिवार को दो और रोडवेज कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक कार्यालय और दूसरा वर्कशॉप से संबंधित है। रोडवेज परिसर में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने के बावजूद रोडवेज अधिकारी कार्यालय को सील और सैनिटाइज करने के प्रति उदासीन हैं।
नजीबाबाद में 19 हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित
नजीबाबाद। दो सप्ताह के भीतर नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप है। एसडीएम संगीता ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर है। वर्तमान में तहसील में 19 हॉटस्पॉट और लगभग 31 एक्टिव प ॉजिटिव केस हैं।