{"_id":"61ec4f6fd0981009886fe5af","slug":"teenager-s-death-father-accused-of-murder-bijnor-news-mrt574376016","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी बाप ने गला दबाकर बेटे को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी बाप ने गला दबाकर बेटे को मार डाला
विज्ञापन
हल्दौर के गांव ऊमरी बढ़ी में आत्महत्या करने वाले अग्निदेव का फाइल फोटो।
- फोटो : BIJNOR
किशोर की मौत, पिता पर लगा हत्या करने का आरोप
हल्दौर (बिजनौर)। शराब पीने का विरोध करने पर नशेड़ी बाप ने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। भतीजे की मौत होने पर ताऊ ने इस तरह का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव उमरी बड़ी में शुक्रवार की देर शाम अग्नि कुमार (17 वर्ष) पुत्र छोटे सिंह का शव घर के कमरे में ही पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मृतक के ताऊ की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। जिसमें छोटे सिंह पर अपने बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बताया गया कि छोटे सिंह शराब पीने का आदी है। जिसे लेकर आए दिन झगड़ा और मारपीट होती रहती थी। छोटे सिंह का बेटा अग्नि कुमार शराब पीने का विरोध करता था। शुक्रवार की देर शाम भी छोटे सिंह नशे की हालत में था। इसी दौरान विवाद हुआ। आरोप है कि गला दबाकर बेटे अग्नि कुमार की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबने से मौत होना सामने आया है। हालांकि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा था। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।