{"_id":"60cb7e76055f6a690361181a","slug":"teenager-reached-the-boyfriends-house-to-marry-him-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : प्रेमी से शादी करने किशोरी प्रेमी के घर पहुंची, दोनों पक्षों में हुई कहासुनी, मारपीट की आई नौबत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : प्रेमी से शादी करने किशोरी प्रेमी के घर पहुंची, दोनों पक्षों में हुई कहासुनी, मारपीट की आई नौबत
Thu, 17 Jun 2021 10:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:25 PM IST
सार
बढ़ापुर पुलिस को इसकी जानकारी दी तो बढ़ापुर पुलिस भी स्योहारा थाना पहुंच गई। बढ़ापुर पुलिस प्रेमी प्रेमिका को अपने साथ बढ़ापुर ले गई। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्योहारा थानाक्षेत्र निवासी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी अपने प्रेमी के घर जा धमकी। युवती के परिजन भी युवक के घर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई। मामला बढ़ापुर थाने से जुड़ा होने के कारण स्योहारा पुलिस ने प्रेमी प्रेमिका को बढ़ापुर पुलिस को सौंप दिया।
बढ़ापुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी का स्योहारा थाना क्षेत्र निवासी सजातीय युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। पर परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी बुधवार को अपना घर छोड़कर अपने प्रेमी के घर स्योहारा पहुंच गई।
किशोरी के घर से लापता होने से परिजनों में खलबली मच गई। किशोरी के परिजनों ने आसपास काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। किशोरी के परिजनों ने बढ़ापुर पुलिस को जानकारी दी। किशोरी के परिजनों को पता चला कि उनकी लड़की स्योहारा अपने प्रेमी के घर पहुंच गई है। जिस पर किशोरी के परिजन युवक के घर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजन किशोरी को अपने साथ ले जाना चाहते थे। युवक के परिजनों ने किशोरी को भेजने से इंकार कर दिया। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट की नौबत आ गई। किशोरी ने प्रेमी को छोड़कर अपने पिता के घर जाने से इंकार कर दिया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्रेमी प्रेमिका को थाने ले गई। बढ़ापुर पुलिस को इसकी जानकारी दी तो बढ़ापुर पुलिस भी स्योहारा थाना पहुंच गई। बढ़ापुर पुलिस प्रेमी प्रेमिका को अपने साथ बढ़ापुर ले गई। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन प्रेमिका प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही।