फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager murdered by strangulation with a dupatta

दुपट्टे से गला घोंटकर किशोरी की हत्या

Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager murdered by strangulation with a dupatta
बिजनौर : कोतवाली देहात के गांव डेहरी में किशोरी की हत्या के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
दुपट्टे से गला घोंटकर किशोरी की हत्या
विज्ञापन

कोतवाली देहात/बिजनौर। गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी में शनिवार रात घर में घुसकर एक किशोरी शिवानी (16) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह घर के ही एक कमरे में ही पड़ा मिला। उसका परिवार एक शादी में गया था और अकेली होने के कारण उसने पड़ोस के दो छोटे बच्चों को अपने साथ कमरे में सुला लिया था। दुष्कर्म का विरोध करने पर उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस किशोरी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
किशोरी कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव नूर अलीपुर भगवंत उर्फ डेहरी निवासी धर्मपाल सिंह सैनी की पुत्री थी। शनिवार को उनकी पत्नी और परिवार के सभी लोग दूसरी जगह शादी में चले गए। शिवानी के पास पड़ोसी के पांच और छह साल के दो बच्चे सो रहे थे। रविवार सुबह धर्मपाल सिंह शादी से घर लौटे तो शिवानी का शव कमरे में पड़ा था। उसके गले में दुपट्टा लिपटा था। बेटी का शव देख धर्मपाल और परिवार के लोगों के होश उड़ गए। घर में सोए दोनों बच्चों को उठाया गया, लेकिन उन्हें घटना के बारे में कुछ भी मालूम नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नगीना सुमित शुक्ला और प्रभारी निरीक्षक हरिशचंद्र जोशी ने पहुंचकर मौका मुआयना किया और परिवार वालों से जानकारी ली। परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोट
प्रथम दृष्टया दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या किया जाना लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामअर्ज, एएसपी देहात
मरने से पहले किशोरी ने किया हत्यारों से संघर्ष
बिजनौर। मौका ए वारदात के हालात बयां कर रहे हैं कि हत्यारों से शिवानी खूब लड़ी। उसकी कोहनी में भी चोट का निशान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ में भी चोट होना सामने आया है। हत्यारे से बचने की जद्दोजहद में शिवानी के हाथ में चोट लगी है। हालांकि उसके गले में पड़ा दुपट्टा ही मौत की रस्सी बन गया। हालांकि अभी तक पुलिस इसका पता नहीं लगा पाई है कि हत्या करने वालों की संख्या कितनी रही होगी।
यह तो साफ नहीं है कि हत्या कमरे के अंदर की गई या बाहर। लेकिन बाहर से घसीटकर उसे कमरे में ले जाया गया। फर्श पर घसीटने के निशान बने हुए थे। शिवानी की एक चप्पल बरामदे के बाहर, जबकि दूसरी बरामदे के अंदर पहली चप्पल से कुछ दूर पड़ी मिली। शिवानी हाईस्कूल तक पढ़ी हुई थी। हाईस्कूल के बाद वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सकी। शिवानी की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, वह दूसरे नंबर की संतान थी। जोकि चार भाई बहन थे। इस घटना के बाद उसके पिता और मां का रो- रोकर बुरा हाल है। किशोरी की हत्या के बाद एएसपी देहात ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। किशोरी के मोबाइल में मिली आखिरी कॉल के आधार पर भी पुलिस सुराग जुटा रही है। कॉल डिटेल के आधार पर हत्या के राज से पर्दा उठ सकेगा।
काफी प्रयास के बाद टूटी बच्चों की नींद
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पांच और छह साल की उम्र के जो दो छोटे बच्चे शिवानी के साथ कमरे में सोए थे। उन्हें वारदात का कुछ भी पता नहीं चला। सुबह भी देर तक सोते रहे। मृतका के पिता ने जब बेटी का शव पड़ा देखा तो आवाज देकर बच्चों को उठाया, लेकिन काफी देर तक नहीं जाग पाए। काफी देर तक आवाज देने के बाद बच्चों की नींद टूट सकी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चों को नशीला पदार्थ तो नहीं दिया गया।

दुष्कर्म में विफल होने पर हत्या की आशंका
किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की भी चर्चाएं रहीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि नहीं हो सकी। यह भी आशंका है कि दुष्कर्म में विफल रहने के कारण किशोरी को मारा गया हो। फिर भी स्लाइड को सुरक्षित किया गया है। जिसे फोरेंसिक जांच के भेजने की तैयारी पुलिस कर रही है।

बिजनौर : कोतवाली देहात के गांव डेहरी में किशोरी की हत्या के बाद जमा भीड़।

बिजनौर : कोतवाली देहात के गांव डेहरी में किशोरी की हत्या के बाद जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर : कोतवाली देहात के गांव डेहरी में किशोरी की हत्या पर विलाप करते परिजन।

बिजनौर : कोतवाली देहात के गांव डेहरी में किशोरी की हत्या पर विलाप करते परिजन।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed