फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager injured in car accident dies in Nagina

बिजनौर: नगीना - कार हादसे में घायल किशोर की मौत

Sun, 12 Feb 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 12 Feb 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Teenager injured in car accident dies in Nagina
नगीना के ग्राम लाल वाला में पीड़ित परिजनों से वार्ता करते क्षेत्रीय विधायक कुंवर सुशांत सिंह व प
- गांव लालवाला में एक मकान के दरवाजे में घुसी कार ने मारी थी टक्कर
विज्ञापन

- ग्रामीण की बेटे और बेटी की मौके पर ही हो गई थी मौत, अब भतीजे ने भी तोड़ा दम
फोटो-28
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। चार साल के मासूम बेटे और नौ साल की बेटी की मौत से गम में डूबे परिवार को एक और सदमा लगा है। दरअसल, तेज रफ्तार कार के दरवाजे में घुस जाने से घायल हुए किशोर की भी मौत हो गई। रविवार को विधायक ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए 3.5 लाख रुपये की मदद भी की। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद का भी भरोसा दिलाया।
शनिवार शाम सात बजे एक गाड़ी नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम लाल वाला में अनियंत्रित होकर मनीराम के दरवाजे पर जा टकराई थी। इस हादसे के वक्त मनीराम अपनी नौ साल की पुत्री मानसी और चार वर्ष के पुत्र संस्कार, 14 वर्षीय भतीजे राजा के साथ घर के दरवाजे पर ही बैठे हुए थे। गाड़ी इस कदर बेकाबू थी की घटना में मानसी व संस्कार की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मनीराम व राजा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार को इलाज के दौरान राजा की भी मृत्यु हो गई तो परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना में कार चालक थाना क्षेत्र मंडावर के मोहल्ला मूसा विलात निवासी फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे नगीना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया था। रविवार की दोपहर स्थानीय भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, पुलिस अधीक्षक देहात राम अर्ज, अपर जिला अधिकारी विनय कुमार, तहसीलदार अवनीश त्यागी, थाना प्रभारी नगीना देहात मनोज कुमार, रायपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप वर्मा आदि गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मौके पर ही पीड़ित परिजनों को 3.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपये की मदद दिलाने के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही है। थाना प्रभारी नगीना देहात मनोज कुमार का कहना है कि मृतक तीनों बच्चों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चों के चाचा सोनू की तरफ से कार चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed