फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager drowned after breaking water chestnut in pond, death

तालाब में सिंघाड़ा तोड़ते हुए किशोर डूबा, मौत

Sat, 05 Dec 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Teenager drowned after breaking water chestnut in pond, death
तालाब में सिंघाड़ा तोड़ते हुए किशोर डूबा, मौत
विज्ञापन

मंडावर। साथियों के साथ तालाब में सिंघाड़े तोड़ते हुए किशोर हड़बड़ाहट में गहरे तालाब में डूब गया और उसकी मौत हो गई। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
गांव शहजादपुर निवासी मनोज कुमार का 11 वर्षीय पुत्र काले शुक्रवार को अपने कुछ साथियों के साथ गांव से कुछ दूरी पर एक तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने गया था। सिंघाड़े तोड़ते समय किसी ने शोर मचा दिया कि मालिक आ गया है। सभी बच्चे भाग गए, लेकिन काले हड़बड़ाहट में गहरे पानी की ओर चला गया। वह जल्दी में ज्यादा पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन

जब वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन वह नहीं मिला। काले के साथी बच्चों के बताने पर तालाब में तलाशा। बाद में तालाब से काले का शव बरामद हुआ। काले की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव वालों का कहना है कि जल्दबाजी में बच्चों ने काले की ओर ध्यान नहीं दिया और घर आ गए। बाकी बच्चे मौके से तुरंत भाग आए थे। उन्हें काले के डूबने का पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed