फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teenager dies in tractor-trolley-cycle collision

ट्रैक्टर-ट्रॉली-साइकिल की भिड़ंत में किशोर की मौत

Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies in tractor-trolley-cycle collision
स्योहारा के ग्राम झिल्ला के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : BIJNOR
ट्रैक्टर-ट्रॉली-साइकिल की भिड़ंत में किशोर की मौत
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। धामपुर रोड स्थित ग्राम झिल्ला के पास एक ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

मंगलवार सुबह लगभग दस बजे मयंक (15) पुत्र बृजेश और रमन (16) पुत्र देवेंद्र निवासी झिल्ला साइकिल से सरकारी ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। नहाने के बाद दोनों साइकिल से घर आ रहे थे। गांव के पास ही स्योहारा की ओर से जा रही ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें मयंक ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया। रमन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक मयंक अपने मां बाप की इकलौती संतान था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई तथा चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि किशोर के पिता बृजेश की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed