{"_id":"6910e38f95efce76050dff17","slug":"teenager-beaten-to-death-shot-in-moinari-bijnor-news-c-27-1-bij1007-164766-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पीट-पीटकर युवक की हत्या, माथे में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पीट-पीटकर युवक की हत्या, माथे में मारी गोली
Mon, 10 Nov 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा के गांव बूढ़ेरन में आम के बाग में युवक का शव मिलने पर गमजदा परिजन। संवाद
- फोटो : ramban news
स्योहारा (बिजनौर)। गांव बुढेरन के सलमान (22) पुत्र नफीस की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। रक्तरंजित शव बाग में पड़ा मिला। माथे पर गोली का निशान भी है, आशंका है कि मारपीट के साथ आरोपियों ने गोली भी मारी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने नदीम और वकील के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम सलमान खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकला, इसके बाद से घर नहीं लौटा। परिवार वाले रातभर उसे तलाशते रहे। मस्जिद से एलान भी कराया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर आम के बाग में सलमान का शव बाग में पड़ा मिला। उसके माथे पर गोली लगने का निशान था। साथ ही सिर और शरीर में अन्य जगहों पर चोट के निशान थे और उनसे खून बहा था। सूचना पर एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीओ अभय कुमार पांडेय और थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीम ने घटना स्थल पर जांच की। पुलिस को घटना स्थल से सलमान का मोबाइल फोन नहीं मिला। इससे अधिकारियों को शक है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को बाद में बाग में लाकर फेंका गया।
पुलिस प्रेम प्रसंग, नशे की लत और आपसी रंजिश जैसे पहलुओं से जांच कर रही है।
सलमान की शादी पांच माह पहले गांव खेड़ा अपरोला (थाना नौगांवा सादात) से हुई थी। तीन दिन पहले ही वह अपनी पत्नी को उसके मायके छोड़कर आया था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा भाई मुंबई में नौकरी करता है, जबकि छोटा भाई अरमान घर पर ही रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक सलमान नशे का आदी था, जिसे लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ था। सीओ धामपुर का कहना है कि फॉरेंसिक, डॉग स्क्वॉड और सर्विलांस टीमों को जांच में लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
2024 में छेड़छाड़ में जेल गया था सलमान
सलमान 2024 में बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में जेल गया था जो एक माह पहले ही जमानत पर आया था। सलमान की हत्या में नदीम को नामजद किया गया है। नदीम छेड़छाड़ के मुकदमे में वादी था।

स्योहारा के गांव बूढ़ेरन में आम के बाग में युवक का शव मिलने पर गमजदा परिजन। संवाद- फोटो : ramban news