{"_id":"65cd24e028acc2d8e9076884","slug":"teachers-will-send-information-online-through-tablets-nazibabad-news-c-41-1-smrt1043-106625-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन सूचनाएं भेजेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन सूचनाएं भेजेंगे शिक्षक
Thu, 15 Feb 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। परिषदीय स्कूलों की समस्त सूचनाएं टेबलेट के माध्यम से ऑनलाइन भेजी जाएंगी। विभाग की ओर से जिले भर में टेबलेट वितरण के बाद सिम वितरण किए जा रहे हैं। नजीबाबाद ब्लॉक के स्कूलों को 416 टेबलेट सूचनाएं देने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरण यादव के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति पाल ने समस्त परिषदीय स्कूलों के मुख्य अध्यापकों और प्रभारी अध्यापकों से 15 फरवरी से समस्त सूचनाएं टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन भेजने को कहा है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीतिपाल ने कहा कि जो विद्यालय 15 फरवरी से ऑनलाइन सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बीईओ और एआरपी मोबीन हसन की देखरेख में टेबलेट संचालन के लिए विद्यालयों को कैंप के माध्यम से सिम उपलब्ध कराए गए। बीईओ प्रीति पाल ने बताया कि ब्लॉक के समग्र विद्यालयों सहित 208 विद्यालयों को पूर्व में 416 टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं। सिम खरीदने और रिचार्ज के लिए कंपोजिट ग्रांट के माध्यम से तीन हजार रुपये करने की अनुमति दी गई है।