फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers will now gain promotion

परिषदीय स्कूलों के सहायक अध्यापकों को मिलेगा प्रमोशन का लाभ

Tue, 04 Oct 2016 03:43 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों को अब जल्द ही प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा। बीएसए कार्यालय ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

पिछले करीब छह महीनों से प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक बीएसए से पदोन्नति करने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए कई बार बीएसए ने शिक्षकों की वरिष्ठता की अनंतिम सूची भी प्रकाशित की है। वहीं शासन ने सहायक अध्यापक के पद पर तीन साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ देने के आदेश बीएसए को दिए हैं। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश आने के  बाद बीएसए कार्यालय ने प्रमोशन करने की तैयारी शुरू कर दी है। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों   के 114 शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक    बनाया जाएगा। 
विज्ञापन

इसके लिए वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठता सूची में आने वाले शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी। बीएसए ने बताया कि वरिष्ठता सूची में आने वाली अध्यापिकाओं एवं विकलांग शिक्षकों की काउंसलिंग कर विकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। पिछले कई महीनों से शिक्षकों का प्रमोशन करने की मांग उठ रही थी। अब जल्द ही शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ    मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed