फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers will get holiday online

जनवरी से ऑनलाइन ही स्वीकृत होगा अवकाश

Wed, 20 Nov 2019 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers will get holiday online
जनवरी से ऑनलाइन ही स्वीकृत होगा अवकाश
विज्ञापन

धामपुर। बीईओ योगेशपाल ने बताया कि सरकार के आदेश पर प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक एक जनवरी से मानव संपदा पोर्टल से अवकाश ले सकेंगे। मैन्यूअल प्रार्थना पत्र पर अब अवकाश स्वीकृत नहीं होगा। एक जनवरी से इस कार्यक्रम का अनिवार्य रूप से चालू करने के आदेश हैं।

धामपुर ब्लाक में कुल 142 प्राथमिक विद्यालयों में 601 शिक्षक, शिक्षामित्र और 54 जूनियर हाईस्कूलों में 268 शिक्षक और अनुदेशक कार्यरत हैं। शासन ने सख्त आदेश दिए हैं कि एक जनवरी 2020 से अब कोई भी शिक्षक मेन्यूअल प्रार्थना पत्र के आधार पर आकस्मिक, प्रसूति, सीसीएल, मेडिकल आदि अवकाशों को नहीं ले सकेगा। इसके लिए सरकार ने मानव संपदा पोर्टल को अनिवार्य कर दिया है। सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशकों को हर हाल में एक जनवरी से शुरू हो रहे पोर्टल के माध्यम से अवकाश लेने होंगे। अब तक किस शिक्षक ने कितने अवकाश कौन सी श्रेणी के लिए हैं। तथ्यात्मक ब्योरा उपलब्ध कराना मुुश्किल रहता था। लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा। सब कुुछ ऑनलाइन होगा। ई-सर्विस बुकों की अधिकारियों की ओर से एंट्री होगी। इसके लिए शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों का नाम, स्कूल का नाम, अब तक 2019 में विभिन्न श्रेणी में लिए अवकाशों की संख्या को फीड करने का काम चल रहा है। अब तक साल भर में शिक्षकों को 14 और शिक्षामित्रों को 12 अवकाश देय है। बीईओ का कहना है कि वर्तमान में सरकार की ओर से पिछले दिनों से संपन्न हुई ग्रेडेड लर्निंग आउट कम की परीक्षा के परिणामों (ग्रेडिंग) को फीडिंग कराने का काम शुरू तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed