फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers play an important role in improving student's talent

Bijnor News: बिजनौर - प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं शिक्षक

Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers play an important role in improving student's talent
- बदलती परिस्थितियों में गणित व अंग्रेजी का ज्ञान जरूरी, पढ़ाई में आओ करके सीखें पर जोर
विज्ञापन

- विकास भवन में आयोजित हुई जिले भर के माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की विकास भवन में बैठक हुई। सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा है कि विद्यार्थी की प्रतिभा निखारने में शिक्षक की प्रमुख भूमिका है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में बदलती परिस्थितियों के अनुसार बदलाव लाएं। वैज्ञानिक युग है, विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि पैदा करें और अंग्रेजी का भी ज्ञान दें। इसके लिए विद्यालयों में मूलभूत विज्ञान आवश्यकताओं से सुसज्जित प्रयोगशाला व पुस्तकालय विकसित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से माध्यमिक विद्यालयों का वर्ष 2023-24 का शैक्षिक सत्र शुरू है। प्रधानाचार्य शासन के निर्देश के अनुसार विद्यार्थी आधारित योजना तैयार करें। पढ़ाई में सभी विषय महत्वपूर्ण हैं, परंतु वैज्ञानिक युग में गणित तथा विज्ञान प्रगति के आधार हैं। विद्यार्थियों में गणित का न्यूनतम ज्ञान होना जरूरी है। विद्यालयों में विज्ञान की प्रयोगशाला उपकरणों व विज्ञान सामग्री से सुसज्जित होनी चाहिए। विद्यालयों की लाइब्रेरी विकसित करें। जिसमें गणित, विज्ञान व अंग्रेजी की अपडेट किताबें हों। विद्यार्थियों में आओ करके सीखें की प्रवृत्ति को आगे बढ़ाएं। विद्यालयों में प्रेक्टिकल जरूर हों।
विज्ञापन

डीआईओएस रामाज्ञा कुमार ने स्वास्थ्य शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं स्वस्थ रहें और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। प्रकृति से जुड़े। जीआईसी मुनव्वरपुर सैद के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत कुमार ने शासन से जारी शैक्षिक कैलेंडर की बिंदुवार व्याख्या की। कहा कि प्रधानाचार्य शिक्षकों को सत्र की पहली बैठक में ही शैक्षिक कैलेंडर की जानकारी दें। विषयों की पढ़ाई महीने वार हो। जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अनुज शर्मा ने कहा कि अब एक क्लिक में ही हर विद्यालय, शिक्षक व छात्र का विवरण उपलब्ध होगा। इसके लिए यू डाइट सोफ्टवेयर विकसित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुस्तक सहयोग अभियान चलाएं
सीडीओ पूर्ण बोरा ने कहा कि विद्यार्थियों को अंग्रेजी का ज्ञान देने के लिए अंग्रेजी डिक्शनरी निशुल्क दी जाए। प्रधानाचार्य इसके लिए अपने स्तर से प्रयास करें। लोगों को डिक्शनरी का सहयोग करने के लिए प्रेरित करें। पुस्तक सहयोग अभियान चलाएं। कहा कि वह अपने स्तर से भी सहयोग करेंगे। सुझाव दिया विद्यार्थियों से रोजाना पांच हिंदी शब्द का अंग्रेजी अनुवाद कराएं। सीडीओ ने शिक्षा सत्र में अपने विद्यालय कार्यकाल के संस्मरण सुनाए। कहा कि प्रयोगशाला सहायकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed