फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teachers MLA election stirred up

शिक्षक विधायक चुनाव की सरगर्मी तेज

Mon, 24 Feb 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers MLA election stirred up
शिक्षक विधायक चुनाव की सरगर्मी हुई तेज
विज्ञापन

बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। कई दिग्गजों ने चुनाव में ताल ठोकने की तैयारी शुरू कर दी है, साथ ही वोटरों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव अप्रैल में होना प्रस्तावित है।
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधायक चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही हैं। यह चुनाव अप्रैल माह में होना प्रस्तावित है। चुनाव में कई दिग्गज ताल ठोकने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा से पूर्व एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने चुनाव मैदान में ताल ठोक दी है। भाजपा ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। सपा से शाहजहांपुर से वर्तमान एमएलसी संजय मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस से बरेली के मेहंदी हसन ताल ठोक रहे हैं। माध्यमिक शिक्षक संघ ओमप्रकाश शर्मा गुट से पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र शर्मा चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट से पूर्व एमएलसी राम बाबू शात्री भी चुनाव मैदान में हैं। जबकि बिजनौर से शिक्षक हाजी दानिश समेत कई निर्दलीय चुनाव मैदान में कूदने की तैयारी में हैं। शिक्षक विधायक चुनाव में माध्यमिक विद्यालयों के राजकीय शिक्षक, सहायता प्राप्त शिक्षक, वित्त विहीन शिक्षक, डिग्री कॉलेजों के शिक्षक, राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज के शिक्षक, राजकीय आईटीआई के शिक्षक, सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के शिक्षक, सीबीएसई, आईसीएसई विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक भी मतदान करेंगे। इस चुनाव में मुरादाबाद मंडल के बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, बरेली मंडल के जिला बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभींत, बदायूं जनपदों के शिक्षक मत का प्रयोग करेंगे। हालांकि चुनाव कार्यालय द्वारा अभी तक चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई है। पर भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लो , सुभाष चंद्र शर्मा, राम बाबू शास्त्री सहित कई प्रत्याशियों ने जिले के स्कूलों में घूम कर जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शिक्षक मतदाताओं की सूची हुई प्रकाशित
बिजनौर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षाक विधायक चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन कार्यालय द्वारा शिक्षक मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया है। मुरादाबाद व बरेली दोनों मंडलों में 37043 शिक्षकों को मतदाता बनाया गया है। बिजनौर जिले में सर्वाधिक शिक्षक मतदाता हैं। बिजनौर में 6567 शिक्षक वोट डालेंगे। जबकि जिला वोट बनवाने में दूसरे नंबर पर है। बरेली में 6260 जबकि बदायूं में 3275, पीलीभींत में 1967, शाहजहांपुर में 3896, मुरादाबाद में 5857, रामपुर मे 2738, अमरोहा में 3595, संभल में 2888 शिक्षकों को मतदाता बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने शिक्षक विधायक को सौंपी जिम्मदोरी
बरेली-मुरादाबाद शिक्षक विधायक निर्वाचन के जिला भाजपा ने प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के चुनाव की जिम्मदारी पार्टी के पदाधिकारियों को सौंपी है। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि के मुताबिक भूपेंद्र सिंह चौहान को जिला संयोजक बनाया गया है। जबकि धीर सिंह को जिला सह संयोजक बनाया गया है। चुनाव की तैयारी के जिला जिले की सभी विधान सभाओं के प्रभारी भी बनाए गए हैं। नजीबाबाद विधान सभा क्षेत्र के लिए संदीप तायल, नगीना के लिए अनूप वाल्मीकि, बढ़ापुर के लिए सरदार मलकीत सिंह, धामपुर के लिए शिक्षक मलखान सिंह, नहटौर के लिए शोभित त्यागी, बिजनौर के लिए डॉ. बीरबल सिंह, चांदपुर के लिए सुधींद्र चौधरी व नूरपुर के लिए विनोद चौहान को विधान सभा प्रमुख बनाया गया है। इसके अलावा जिले के 12 पोलिंग स्टेशन प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। राजकीय इंटर कॉलेज नजीबाबाद के लिए सरदार कुलवंत सिंह, हिंदू इंटर कॉलेज किरतपुर के लिए रावेंद्र सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर के लिए सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर के लिए अनिल सिंह, हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर के लिए कमल कश्यप, विकास खंड नूरपुर के लिए नरेश भाटी, आरएसपी इंटर कॉलेज स्योहारा के लिए प्रमोद त्यागी, केएमइंटर कॉलेज धामपुर के लिए अजय पाल,, एसएम इंटर कॉलेज नहटौर के लिए धनंजय चौधरी, हिंदू इंटर कॉलेज नगीना के लिए संदीप शर्मा, पीजी इंटर कॉलेज शेरकोट के लिए कामेश्वर राजपूत, नगर पालिका परिषद कार्यालय अफजलगढ़ पोलिंग स्टेशन के लिए सत्यवीर सिंह को पोलिंग स्टेशन प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed