फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teacher honored with Teacher Gaurav Samman

शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए अध्यापक

Sun, 05 Sep 2021 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Teacher honored with Teacher Gaurav Samman
नजीबाबाद में शिक्षकों को सम्मानित करते जफर जैदी। - फोटो : NAZIBABAD
शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित हुए अध्यापक
विज्ञापन

नजीबाबाद/मंडावली। शिक्षक, विद्यार्थियों को श्रेष्ठ संस्कार देकर देश के कर्णधारों का भविष्य संवारता है। जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन सम्मान समारोह में यह बात एसोसिएशन के संरक्षक जफर जैदी ने कही। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान प्रदान किया।
नजीबाबाद जर्नलिस्ट वेलफेयर के संरक्षक जफर जैदी ने शिक्षक दिवस पर नगर के माध्यमिक और परिषदीय स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। महताब चांद के संचालन में हुए कार्यक्रम में रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डा.केसी मठपाल, प्राचार्य एके मित्तल, प्रधानाचार्य डा.भूपेंद्र सिंह, अनुपम माहेश्वरी, प्रधानाचार्या शबाना हाशमी, शोभा वर्मा, ज्योति शर्मा, मुख्य अध्यापिका शमा शफीक जैदी, पूर्व बीईओ शरीफ अहमद, एआरपी मोबीन हसन को सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त शिक्षक मुदस्सिर नजर, अब्दुल राशिद, नितिन मोहन को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी संस्था लायंस क्लब के प्रोग्राम चेयरमैन नीरज जैन, अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव गौरव भूषण अग्रवाल के नेतृत्व में लायंस क्लब ने विभिन स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डा.प्रियंवदा वेदभारती, विक्रम सिंह, कृष्ण अवतार वर्मा शामिल थे। लायंस की ओर से सम्मान कार्यक्रम में कमलकांत वालिया, प्रदीप गुप्ता, वीरेश अग्रवाल, संजय कर्णवाल, विपुल सिंघल, शितांशु अग्रवाल, नीरज जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर लायंस क्लब रेनबो की अध्यक्ष रजनी तागरा, सचिव रश्मि गुप्ता, रूपम अग्रवाल की ओर से नगर की कई शिक्षिकाओं को तिलकोत्सव के बाद प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। रूपम अग्रवाल के आवास पर सम्मानित हुई शिक्षाकाओं में अंजु वर्मा, अंजलि गुप्ता, रेणुका सिंह, अनामिका, सीमा, नीनू गोयल, यशवानि, शालिनी, अलका, अरूणा, भावना सिंघल शामिल रहीं। लायंस क्लब रेनबो की ओर से तनु गोयल, दिव्या तायल, सुषमा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल उपस्थित रहीं।

नजीबाबाद में लायंस रेनबो द्वारा सम्मानित शिक्षिकाएं।

नजीबाबाद में लायंस रेनबो द्वारा सम्मानित शिक्षिकाएं।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed