{"_id":"5bfed9bfbdec2241c802e85b","slug":"teacher-can-not-write-blessings-on-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड पर ‘आशीर्वाद’ नहीं लिख पाई शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड पर ‘आशीर्वाद’ नहीं लिख पाई शिक्षिका
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण करते डाॅ. विशेष गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नूरपुर में उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां ही खामियां मिली। प्रधानाचार्य कई दिन से अनुपस्थित है तो शिक्षिका बोर्ड पर आशीर्वाद शब्द तक नहीं लिख पाई। स्मार्ट क्लास के उपकरण भी खराब मिले। इस पर आयोग अध्यक्ष ने विद्यालय स्टाफ को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है।
बुधवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्घति बालिका विद्यालय धौलागढ़ का उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. विशेष गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में पंजीकृत 299 बच्चों में 175 उपस्थित मिले। आनन फानन में विद्यालय के स्टाफ ने आंख मूंद कर उपस्थित पंजिका में बच्चों की रविवार में भी उपस्थित दर्ज कर दी, जिसे बाद में व्हाइटनर लगा कर मिटाया गया। विद्यालय की शिक्षा के स्तर की जांच की तो शिक्षिका मोनिका ठाकुर ब्लैक बोर्ड पर हिंदी में आशीर्वाद तक नहीं लिख पाई। साथ ही कक्षा ग्यारह की छात्राएं 17 व 18 का पहाड़ा तक नहीं सुना पाईं। विद्यालय में बनी स्मार्ट क्लास का निरीक्षण किया तो उसमें रखे उपकरणों में बैटरी तक नहीं मिली। इसके साथ ही विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा स्मार्ट क्लास के रजिस्टर में तीन माह पुराना निरीक्षण दर्ज था।
निरीक्षण के दौरान कई दिनों से अनुपस्थित प्रधानाचार्य योगेश कुमार के बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी की गई तो उन्होंने अनभिज्ञता जताई। रसोई के निरीक्षण के दौरान बच्चों ने बताया कि उन्हें मेन्यू के अनुसार नाश्ता व भोजन नहीं दिया जाता है। अध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय में मिली खामियों की रिपोर्ट वह प्रमुख सचिव को सौंपेंगे। कहा कि विद्यालय की कमियों में सुधार और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होना तय है।