फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teach students how to prevent fire

विद्यार्थियों को आगजनी से बचाव के गुर सिखाए

Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Teach students how to prevent fire
विद्यार्थियों को आगजनी से बचाव के गुर सिखाए
विज्ञापन

नजीबाबाद/नांगलसोती। अग्निशमन विभाग ने अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न स्कूलों में संगोष्ठी आयोजित कर विद्यार्थियों को आगजनी के प्रति जागरुक किया। टीम ने चित्रकला, स्लोगन और मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आग पर काबू करना सिखाया।

इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल में अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में छोटी चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले लेती है और इससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। दमकल विभाग की टीम ने डेमो दिखाकर आग बुझाने का तरीका बताया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अंजना राजपूत ने कहा कि अगर विद्यार्थी जागरुक होंगे तो वे अपने अभिभावकों के साथ-साथ आस-पड़ोस को भी आग से बचाव के बारे में जागरुक कर पाएंगे। इसके अलावा नजीबुदौला इंटर कालेज, मूलचंद एकेडमी और नांगलसोती क्षेत्र के ग्रीन लाइट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को आग बुझाने के तरीके बताए। टीम में विजेंद्र कुमार, असलम खान, राजू सागर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed