फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Teach students emotional balance and stress management skills

Bijnor News: विद्यार्थियों को सिखाए भावनात्मक संतुलन एवं तनाव प्रबंधन के गुर

Fri, 10 Apr 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Teach students emotional balance and stress management skills
बिजनौर। वर्धमान कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत एनएसएस एवं रोवर्स रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. शोभिता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को भावनात्मक संतुलन एवं तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. शोभिता अग्रवाल ने बताया कि तनाव एक संकेत है, जो हमारी सोच, भावनाओं और जीवनशैली से जुड़ा होता है। उन्होंने तुलना, सोशल मीडिया, भविष्य की चिंता और स्वयं पर अत्यधिक दबाव को तनाव का प्रमुख कारण बताया। उन्होंने कहा कि भावनाओं को दबाने के स्थान पर स्वीकार करें। वर्तमान क्षण में जीने और अपने विचारों को सही दिशा देने का महत्व समझाया। साथ ही प्रभावी तकनीकों के माध्यम से तनाव प्रबंधन के व्यावहारिक उपाय बताए। इसके अलावा विद्यार्थियों को पांच मिनट का मेडिटेशन सत्र भी कराया, जिसमें छात्रों ने अपने मन को शांत करना, सांसों पर ध्यान केंद्रित करना और अपनी भावनाओं को जागरूक रूप से महसूस करना सीखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शशि प्रभा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक रूप से सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर डॉ. मेघना अरोड़ा, डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. कुलदीप, डॉ. टीना अग्रवाल, डॉ. चेतना शाक्या, डॉ. आयुष बघेल, डॉ. अंजू बंसल, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. रेणु चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed