{"_id":"617d936ebecf7c75ec5b71ef","slug":"tea-made-from-linseed-seeds-is-beneficial-bijnor-news-mrt5630144121","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलसी के बीज से बनी चाय है फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलसी के बीज से बनी चाय है फायदेमंद
विज्ञापन
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में दीपावली मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलसी के बीज से बनी चाय है फायदेमंद
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज में विशेष दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इसमें फार्मेसी के छात्र-छात्राओं की ओर से लगाए गए स्टॉल पर अलसी के बीज से बनी चाय आकर्षण का केंद्र रही। इस चाय में कई बीमारियों का खत्म करने की क्षमता होती है, यह जानकारी भी दी गई।
शनिवार को आयोजित मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एडीएम वित्त प्रीति जायसवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति शरन श्रीवास्तव, महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, चेयरमैन मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार व प्राचार्य ने संयुक्त रूप से किया। मेले में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने अनेक प्रकार के स्टॉल लगाए। वहीं कृष्णा इंस्टीट्यूट में आयोजित दीपावली मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यमणि रघुवंशी, महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, चेयरमैन मनोज कुमार, निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा, प्रशासनिक निदेशक डॉ. हरवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान फार्मेसी प्राचार्य डॉ. साजिद अली, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलीटेक्निक के प्राचार्य डॉ. राजीव अरोड़ा, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. मुजाहिर अली, डीएलएड विभागाध्यक्ष कृष्ण कुमार, मोनिका शर्मा, संगीता रानी आदि लोग मौजूद रहे।

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज में दीपावली मेले में निशाना लगाती मुख्य अतिथि।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन