फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   TB patients will be found in the Dastak campaign in the district

जिले में दस्तक अभियान में खोजे जाएंगे टीबी के मरीज

Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
TB patients will be found in the Dastak campaign in the district
जिले में दस्तक अभियान में खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। दस्तक अभियान में टीबी के मरीज भी खोजे जाएंगे। इसके लिए 12 से 25 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों को ढूंढेंगे। संभावित लक्षण वाले मरीज मिलने पर उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में टीबी की पुष्टि होने पर आशा कार्यकर्ता को 500 रुपये प्रति केस प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी।
संचारी रोगों का पता लगाने और इस पर नियंत्रण को एक जुलाई से दस्तक अभियान शुरू हुआ है। इसमें स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर मरीजों का पता लगाएंगे। यह अभियान पूरे जुलाई तक चलेगा। इस अभियान के तहत 12 से 25 जुलाई तक विशेष रूप से टीबी के मरीज भी खोजे जाएंगे। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों की जानकारी करेंगे। ऐसे मरीजों के मिलने की जानकारी ब्लॉक स्तर पर सुपरवाइजर एवं टीबी विभाग के कर्मचारियों को देंगे। इसके बाद लक्षण वाले मरीज के बलगम की जांच कराई जाएगी। इसमें टीबी की पुष्टि होने पर मरीज का इलाज शुरू हो जाएगा और आशा कार्यकर्ता को प्रति केस 500 रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। जिला क्षय रोग विभाग ने इसके लिए तैयारी की है और अपने कर्मचारियों को विशेष अभियान के दौरान फील्ड में रहने को कहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बीएस रावत ने बताया कि दस्तक में ही टीबी मरीजों को खोजने का विशेष अभियान चलेगा। संभावना के आधार पर मरीज का सैंपल लिया जाएगा और यदि वह जांच में कंफर्म आता है तो आशा कार्यकर्ता को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

2019 से अब तक के टीबी मरीजों का होगा सत्यापन
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2019 से अब-तक मिले लगभग साढ़े छह हजार टीबी के मरीजों का विभाग के कर्मचारियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा। इसमें टीबी की चपेट में आकर मरने एवं इलाज के बाद ठीक होने वालों के घर टीम जाएगी। टीम के सदस्य मरीज की पूरी केस हिस्ट्री लेंगे तथा दवा नियमित चलाई गई या फिर बीच में ही छोड़ दी गई, इसकी जानकारी लेंगे। इससे पता चलेगा कि कितने मरीज नियमित दवा का सेवन कर रहे हैं और कितनों ने बीच में दवा लेना छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed