फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   taul lipik ne jameem mein gaad diye baat

तौल लिपिक ने जमीन में गाड़ दिए बांट

Sat, 26 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
taul lipik ne jameem mein gaad diye baat
मंडावली के गन्ना क्रय केंद्र पर जमीन में दबाए बांट निकलवाती जांच टीम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल लिपिक घटतौली करने से बाज नहीं आ रहे हैं।  शनिवार को सहायक चीनी  आयुक्त अपनी टीम के साथ बिजनौर शुगर मिल के मंडावली बी-क्रय केंद्र पर घटतौली जांचने पहुंचे तो तौल लिपिक का कारनामा देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन


इस तौल लिपिक ने घटतौली का खेल छिपाने के लिए बाट ही जमीन में गाड़ दिए थे। शक होने के बाद टीम ने मिट्टी खुदवाकर बाट निकाले और मौके पर करीब दस प्रतिशत की घटतौली पकड़ी। तौल लिपिक का लाइसेंस अब निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को सहायक चीनी आयुक्त सौम्यशील सिंह ने खांडसारी अधिकारी राम नारायण और खांडसारी निरीक्षक सुमंत यादव के साथ बिजनौर शुगर मिल के मंडावली में गन्ना क्रय केंद्र पर छापेमारी की। टीम ने गन्ने के तौल की हकीकत जानने के लिए तौल लिपिक संजीव कुमार से बाट मांगे तो उसने बाट न होने की बात कही। वह बाट लाने की बात कहकर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा तो किसानों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ किसानों ने जांच टीम को बताया कि जहां वे खड़े हैं, उनके पैरों के नीचे ही जमीन में बाट दबे हैं। टीम ने किसानों से मिट्टी खुदवाकर दो क्विंटल के बाट निकलवाए। उस समय वहां पर ओमपाल सिंह की गन्ने की बुग्गी तौली जा रही थी। टीम ने अपने स्तर पर जांच की तो इसका वजन 25.80 क्विंटल की बजाय 25.60 क्विंटल आया। अपनी जांच में टीम को यहां करीब दस प्रतिशत तक घटतौली मिली।


घटतौली पकड़े जाने पर तौल लिपिक ने अपने परिचितों के साथ मिलकर जांच टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की। लेकिन किसानों ने उनको पीछे हटा दिया। घटतौली के बारे में चीनी एवं गन्ना आयुक्त विपिन द्विवेदी को भी अवगत करा दिया गया है। सहायक चीनी आयुक्त सौम्यशील सिंह के मुताबिक इस सेंटर पर 21 नवंबर को जांच में सब कुछ सही मिला था। तब से शनिवार को हुई जांच के दौरान किसानों ने केंद्र पर जितना गन्ना तुलवाया है, उनको दस प्रतिशत अतिरिक्त गन्ने का भुगतान कराया जाएगा। आरोपी तौल लिपिक का लाइसेंस तीन साल के लिए निलंबित किया जाएगा। आरोपी तौल लिपिक के खिलाफ तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed