फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Target to collect 1200 quintals of wheat straw in Dhampur and Nahtaur blocks

Bijnor News: धामपुर और नहटौर ब्लाॅक में 1200 क्विंटल गेहूं का भूसा एकत्र करने का लक्ष्य

Tue, 28 Apr 2026 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Target to collect 1200 quintals of wheat straw in Dhampur and Nahtaur blocks
धामपुर। सरकार की ओर से संचालित गोशालाओं में संरक्षित पशुओं के चारे के लिए धामपुर और नहटौर ब्लॉक में करीब 1200 क्विंटल भूसा बतौर दान स्वरूप एकत्र किया जाएगा। विभाग के अधिकारी बीडीसी मेंबरों, ग्राम प्रधानों व अन्य समाजसेवियों के सहयोग से भूसे को एकत्र करने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हिमांशु चौहान ने बताया कि धामपुर ब्लॉक में चार गोशालाएं संचालित हैं। इनमें ज्योतहिम्मा, नूरपुरछीपरी, मुस्तफापुर तैयब और तीवड़ी शामिल हैं। इन गोशालाओं में 750 से अधिक पशु संरक्षित हैं। सरकार के आदेश पर दौलतपुर सुक्खा में एक पांचवीं गोशाला और बन रही है, जिसे एक मई से चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। इन पशुओं को चारे के रूप में दान स्वरूप भूसा एकत्र किए जाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। विभाग की ओर से धामपुर ब्लॉक को 600 क्विंटल भूसा एकत्र किए जाने का लक्ष्य दिया गया है। विभाग के स्तर से भूसे के लक्ष्य को ग्राम प्रधान एवं समाजसेवियों के सहयोग से एकत्र किया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि नहटौर ब्लॉक क्षेत्र में दो गोशालाएं महमूदपुर बुजुर्ग और तुराब नगर में संचालित है, जिनमें 225 से अधिक पशु संरक्षित हैं। पशुओं के चारे के लिए करीब 600 क्विंटल भूसा दान स्वरूप एकत्र किए जाने का लक्ष्य है। ब्लॉक में 96 ग्राम पंचायतें हैं। सभी पंचायत के ग्राम पंचायत सचिवों और ग्राम प्रधानों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। बताया कि विभाग की ओर से एकत्र भूसे को भूसा बैंक के रूप में रखा जाएगा, जिससे जरूरत पड़ने पर भूसा बैंकों से भूसा लेकर संरक्षित पशुओं को भरपेट चारा उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed