फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tapraj Singh became the patron of Ganga Snan Mela Committee

Bijnor News: तपराज सिंह बने गंगा स्नान मेला समिति के संरक्षक

Thu, 07 Nov 2024 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tapraj Singh became the patron of Ganga Snan Mela Committee
- नांगल में गंगा स्नान मेले की तैयारी शुरू, मेला समिति का हुआ गठन
विज्ञापन

- मेला समिति के पदाधिकारियों ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
नांगलसोती/नजीबाबाद। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर नांगल के गंगाघाट पर लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। मेला आयोजन के लिए ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को मेला समिति का संरक्षक और गार्विन चौधरी को मेला इंचार्ज चुना गया।
नांगलसोती गंगा घाट पर हर वर्ष गंगा स्नान मेले का आयोजन किया जाता है। उत्तराखंड के बाद यूपी की सीमा में लगने वाला यह पहला गंगा स्नान का मेला है, जिसमें क्षेत्र व दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्य स्नान 15 नवंबर को है।
विज्ञापन

नांगलसोती के पंचायत घर में बृहस्पतिवार को मेला आयोजन के लिए मेला समिति का गठन किया गया। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह को मेला संरक्षक, गार्विन चौधरी को मेला इंचार्ज, राजवीर काकरान, ग्राम प्रधान मो.फरमान, अर्पण चौधरी, मोनू, सत्यपाल सिंह, गौतम कुमार को सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियोें ने मेला स्थल तक पहुंचने वाले मार्गाें का निरीक्षण किया। तपराज सिंह ने बताया कि इस वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की सभी तैयारी जल्द पूरी कर ली जाएंगी। 13 नवंबर को मेले का शुभारंभ होगा।


उधर, एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह ने संबंधित विभागों को गंगा स्नान मेले में बैरिकेडिंग, मोबाइल शौचालय, सफाई, पेयजल व्यवस्था सहित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम समय से पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed