{"_id":"586165cd4f1c1b8840eec309","slug":"tamurpur-was-odif-20-million-gifts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ हुआ तैमूरपुर, 20 लाख का मिला तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ हुआ तैमूरपुर, 20 लाख का मिला तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते सीडीओ डाॅ. इंद्रमणि त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल की ग्राम पंचायत तैमूरपुर दीपा को ओडीएफ (ओपन डिफिकेशन फ्री) घोषित करते हुए सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखकर गांव वाले दूसरों के लिए मिसाल बनेंगे।
सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता रखना सभी का दायित्व है। एक बार जब गांव को खुले में शौचमुक्त किया जा सकता है तो गांव वाले इस उपलब्धि को बनाए रखें। उन्होंने गांव के ओडीएफ होने पर विकास के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने गांव वालों की प्रशंसा की। ग्राम प्रधान संजो देवी ने गांव वालों से स्वच्छता अभियान में आगे भी सहयोग देने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार ने किया। नौभार सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, रमेशचंद्र, राम सिंह, ऋषिपाल सिंह, राजकुमार गुप्ता, महेंद्र सिंह, मदनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
16 गांवों में बनेंगे 695 शौचालय
नजीबाबाद में नजीबाबाद ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतों में 695 शौचालय बनाए जाएंगे। जिला पंचायतराज विभाग के निर्देशन में बनने वाले शौचालयों के लिए 83 लाख 40 हजार रुपये की धनराशि ग्राम पंचायतों को अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन
गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के अभियान में ब्लॉक की 16 ग्राम पंचायतों में शीघ्र शौचालयों का निर्माण होगा। नजीबाबाद तहसील की ग्राम पंचायत अकबरपुर चौगांवा में 47, कनकपुर में 42, करौली में 47, औरंगपुर बसंता में 46, मीरमपुर बेगा में 44, गुलालवाली में 51, अलीपुरा में 42, सबलगढ़ में 48, रायपुरखास में 40, काशीरामपुर में 25, अहमदपुर सादात में 40, हीमपुर पछातपुरा में 43, शाहजहांपुर उर्फ खुर्रमपुर में 46, सिकरौडा में 54, प्रतापपुर में 41, आजमपुर मो.अली में 39 शौचालय निर्मित किए जाएंगे। एडीओ पंचायत रेशपाल सिंह ने बताया कि 12 हजार रुपये की लागत से बनने वाले शौचालय निर्माण की धनराशि ग्राम पंचायत के खातों में भेज दी गई है। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की देखरेख में चिह्नित लाभार्थी शौचालय का निर्माण कराएंगे। इन शौचालयों के निर्माण के साथ ब्लॉक में कुल 84 ग्राम पंचायतों में चिह्नित शौचालयों का निर्माण पूरा हो जाएगा। एडीओ पंचायत ने बताया कि ग्राम प्रधानों को अपने आधार कार्ड के नंबर तत्काल ब्लॉक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। आधार कार्ड नंबर शासन को उपलब्ध कराने हैं।