फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take the schemes of the Government of India to the ground: MP Girish Chand

सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुचाएं : सांसद गिरीश चन्द

Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Take the schemes of the Government of India to the ground: MP Girish Chand
भारत सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुचाएं : सांसद गिरीश चन्द
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें जिले के विकास को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। वहीं 43 योजनाओं और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और दिशा निर्देश दिये गए।
विकास भवन में हुई दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद गिरीश चंद ने ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों के निर्माण की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की मंशा है कि हर गरीब को छत मिले। जिसके लिए अधिकारी पारदर्शी ढंग से काम करें। सह-अध्यक्षता कर रहे सांसद मलूक नागर ने कहा कि विकास को मजबूती से आगे बढ़ाया जाए। विधायक चांदपुर स्वामी ओमवेश ने कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क करें तथा उनका सहयोग और मार्गदर्शन लें।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य है। बताया कि वर्ष 2021-22 मे जनपद कौशल विकास मे प्रदेश मे प्रथम स्थान पर रहा है। सरकार की मंशा है कि हर घर को पाईप पेयजल योजना से जोड़ा जाये। जिसके लिए तीन चरणों में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों व कार्याें के निरीक्षण के लिये गयी टीम के कार्यों मे विघ्न डालने वालों पर रासुका लगायी जायेगी। परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मे 632587 कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद मे तीन बाईपास मंडावली, दौलताबाद व कोतवाली का निर्माण किया जा चुका है तथा नजीबाबाद बाईपास का निर्माण कार्य प्रगति पर है। सबसे कम लिगांनुपात वाली ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुड्डा-गुड्डी बोर्ड लगाये गये है। इस अवसर जिला वन अधिकारी डॉ. अनिल पटेल, सीडीओ केपी सिंह, एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed