फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Take the cake resembled rush

केक लेने के लिए मची आपाधापी

Mon, 16 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में  बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस पर जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में केक कटने के बाद आपाधापी मच गई।
विज्ञापन

केक लेने के लिए लोगों में होड़ लग गई। कुछ लोग तो केक लेने के लिए मंच पर चढ़ गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बमुश्किल लोगों को शांत किया। नहटौर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी विवेक कुमार की ओर से जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिवस मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सुबह 11 बजे का समय दिया गया था। क्षेत्र से कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे मंच पर पदाधिकारियों ने केक काटा। केक पदाधिकारियों में बंटने के बाद कुछ लोग कार्यकर्ताओं में बांटने के लिए मंच पर खड़े हो गए।  केक लेने के लिए कार्यक्रम में आए लोगों मंच की ओर बढ़ने लगे। भीड़ लग गई। केक लेने के लिएआपाधापी मच गई। पदाधिकारियों ने मंच के माध्यम से लोगों को शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed