{"_id":"60e345448ebc3ee2215b5623","slug":"take-special-care-of-the-newbies-get-their-handwash-done-regularly-bijnor-news-mrt546023447","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों का रखें खास ख्याल, नियमित कराएं हैंडवाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों का रखें खास ख्याल, नियमित कराएं हैंडवाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौनिहालों का रखें खास ख्याल, नियमित कराएं हैंडवाश
बिजनौर। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतना जरूरी है। बड़े तो अपनी हिफाजत करने में पूरी एहतियात बरत रहे हैं, लेकिन नौनिहालों के प्रति गंभीर रहना होगा। मासूम संक्रामक बीमारी की चपेट में न फंस जाएं, इसलिए पूरी तरह से एहतियात बरतें।
बदलते मौसम में बुखार, वायरल, डायरिया आदि बच्चों को शिकार बना सकता है। वर्तमान में चल रही कोरोना महामारी के साथ-साथ अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा मासूमों को बीमार कर सकता है। सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है, इसलिए छोटे बच्चों का हाथ बार-बार साबुन से साफ कराएं। नियमित मास्क लगाने की आदत डालें, जिससे नौनिहाल कोरोना संक्रमण के खतरे में आने से बच सकें।
जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ विभु शर्मा ने बताया कि ऐसे में बुखार आना आम बात हो गई है। बच्चों को हरारत होते ही तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सकीय परामर्श लेकर उपचार कराएं। उन्होंने बताया कि पांच माह से ऊपर वाले बच्चों को इस मौसम में बुखार एवं डायरिया होने की अधिक आशंका रहती है। इस रोग में बच्चे दूध पीने के साथ ही दस्त करते हैं। बच्चों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। दिन में कई बार बच्चों का हाथ साबुन से धोएं। बच्चों के माता-पिता दांत निकलने की बात सोचकर नौनिहालों के उपचार में थोड़ा विलंब करते हैं, जो सेहत के लिए काफी घातक साबित हो सकता है।