{"_id":"628bd4ecbffc3b1dcf658e38","slug":"take-out-the-fish-and-fruit-market-from-the-city-by-may-27-dhampur-news-mrt5898777129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली और फल मंडी 27 मई तक नगर से बाहर करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली और फल मंडी 27 मई तक नगर से बाहर करें
विज्ञापन

धामपुर। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने मछली मंडी, फल मंडी में कारोबार करने वालों को 27 मई तक का मंडियों को नगर से बाहर ले जाने का अल्टीमेटम दिया है। हिदायत दी है आदेशों की अवहेलना हुई तो बुलडोजर चला कर अवैध कब्जों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। उधर, फल मंडी में कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है।
ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि नगर के भीतरी भाग में न तो मछली मंडी होगी और न ही फल मंडी। दोनों को 27 मई तक का समय दिया गया है। जिन लोगों ने पालिका की जमीन पर या फिर सड़कों पर अवैध कब्जा कर दुकानें बना रखी हैं। उन्हें भी नोटिस जारी कर खुद कब्जा हटाने की हिदायत दी है। आदेशों का उल्लंघन करेेंगे तो कार्रवाई होगी और उनके कब्जों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।
पालिका की ओर से नगर के लोगों को सोमवार तक का अतिक्रमण व अवैध कब्जों को हटाने का समय दिया गया था। अधिकांश लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया है। जिन्होंने नहीं हटाया है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें एसडीएम, ईओ और सीओ धामपुर शामिल हैं। ईओ ने कहा कि जिन लोगों ने नालों पर कब्जा कर स्थायी मकान, दुकान बना रखे हैं, उनके खिलाफ तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा कायम कर दिया गया है।