फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Tai murdered for not getting money for drinking

शराब पीने को पैसे नहीं मिलने पर की ताई की हत्या

Tue, 04 Feb 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tai murdered for not getting money for drinking
शराब पीने को पैसे नहीं मिलने पर की ताई की हत्या
विज्ञापन

नहटौर। गांव तालमपुर में युवक ने अपनी ताई की हत्या शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर की। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। वहीं, हमले में घायल तहेरी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार रात में गांव तालमपुर निवासी मोहित ने अपनी ताई कलावती (55) और तहेरी बहन नीता पर लोहे के पाइप से हमला किया था। जिसमें कलावती की मौत हो गई थी। गंभीर घायल होने पर नीता को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहित को चक अब्दुल रहमान चौराहे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ताई कलावती से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे, लेकिन ताई ने उसे पैसे नहीं दिए और भला बुरा कहा। इसी से खिन्न होकर रात में वह लोहे का पाइप लेकर ताई के घर में घुस गया। ताई पर हमला करने के दौरान तहेरी बहन नीता भी आ गई तो, उस पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर गांव के ही महिपाल की भूस की झोपड़ी में छिपाकर रखा लोहे का पाइप बरामद कर लिया है। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी मोहित को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed