{"_id":"67703adc19cd96a1c80f98f6","slug":"syoharas-abhishek-broke-the-mountain-and-made-way-for-the-railway-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-139428-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पहाड़ का सीना चीर स्योहारा के अभिषेक ने बना दिया रेल का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पहाड़ का सीना चीर स्योहारा के अभिषेक ने बना दिया रेल का रास्ता
विज्ञापन
स्योहारा। स्योहारा के लाल अभिषेक चाैधरी के चट्टानी जज्बे, जिद और जुनून ने कटरा से बारामूला की मंजिल को आसान बना दिया। सड़क और हवाई मार्ग से दूर अब ट्रेन के जरिए भी 272 किलोमीटर की इस दूरी को तय किया जा सकेगा। सात साल से चुनौती बनी सुरंग में रेल लाइन निर्माण की कवायद को सफलता पूर्वक अंजाम दे दी गई है।
पूरे प्रोजेक्ट में स्योहारा निवासी रेलवे के इंजीनियर अभिषेक चौधरी ने महती भूमिका निभाई। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें अति विशिष्ट रेल सेवा पदक से सम्मानित किया।
केंद्र सरकार ने रेलगाड़ी के जरिए कश्मीर को पूरे देश से जोड़ने का सपना देखा था। स्योहारा के गांव गांवड़ी निवासी अभिषेक चौधरी पुत्र मनवीर सिंह और उनकी टीम के चट्टानी इरादों के चलते अब यह सपना जल्द पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की तलहटी से कटरा को रियासी से जोड़ने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सुरंग का काम 20 वर्ष से अधर में था। इसकी वजह से कटरा और रियासी के बीच ट्रेन के दौड़ने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा था। जम्मू से आगे 350 किलोमीटर लंबा जोखिम भरा सफर सड़क मार्ग से ही मुमकिन था।
माता वैष्णो देवी तलहटी में पिछले सात वर्ष से रेलवे लाइन का कार्य अधर में लटका हुआ था। कई विदेशी कंपनियों ने पहाड़ के नीचे पानी आने की संभावना को देखते हुए कार्य करने से ही हाथ खड़े कर दिए, वहीं स्योहारा निवासी रेलवे के उप मुख्य अभियंता अभिषेक चौधरी की टीम ने इस जोखिम भरी चुनौती को टक्कर देने की ठानी।
कठिन परिश्रम के बाद अभिषेक चौधरी की टीम को सफलता मिल गई। अभिषेक चौधरी की टीम की सफलता को केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने शुभकामनाएं दी।
21 दिसंबर को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विशाल कार्यक्रम के दौरान स्योहारा निवासी उप मुख्य अभियंता रेलवे अभिषेक चौधरी को अति विशिष्ट रेल सेवा पदक से सम्मानित किया गया।