फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Symbols will be installed along the road to prevent accidents

बिजनौर: हादसे रोकने को सड़क किनारे लगाए जाएंगे प्रतीक चिन्ह, 130 करोड़ का बजट मंजूर

Wed, 18 Nov 2020 10:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
Symbols will be installed along the road to prevent accidents
सड़क सुरक्षा - फोटो : Self
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सड़क सुरक्षा के लिए जिले के प्रमुख मार्गों पर ब्लैक स्पॉट पर 130.72 करोड़ रुपये की लागत से प्रतीक चिह्न समेत अन्य कार्य किए जाएंगे ताकि हादसों पर रोक लग सके। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा के कार्य के तहत रंबल स्ट्रिप, स्टॉप साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट साइन बोर्ड, हजार्ड साइन बोर्ड, शेवरन साइन बोर्ड, कॉशन साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग, डेलिनेटर्स, क्रैश बैरियर, रिपीटेड बार बनाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन


पानीपत खटीमा मार्ग पर नहटौर, धामपुर मार्ग, नांगल-नजीबाबाद मार्ग, कोतवाली-नहटौर मार्ग पर सीकरी बुजुर्ग मार्ग, बिजनौर नहटौर मार्ग पर छजुपुरा, चांदपुर में अंबेडकर चौक से बवनपुरा चौकी, अमरोहा-जोया मार्ग पर फीना तिराहे, नजीबाबाद से गैंडाजूड मार्ग पर यह कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से यह ब्लैक स्पॉट चिह्नित करके इनका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। पीडब्लूडी के एक्सईएन सुनील सागर ने शासन से धन मंजूर होने की पुष्टि की है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed