फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Swings set up in the city of tents

तंबुओं के शहर में लग गए झूले

Sun, 14 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Swings set up in the city of tents
तंबुओं के शहर में लग गए झूले
विज्ञापन

बिजनौर। कार्तिक पूर्णिमा को भागीरथी तट पर लगने वाले ऐतिहासिक गंगा स्नान मेले की तैयारियां आखिरी दौर में हैं। तंबुओं के शहर में झूले लग चुके हैं, घाट बनाए जा रहे हैं। आठ सेक्टर में मेले को बांटा गया है। निगरानी के लिए 80 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। मेले में दो ड्रोन भी लगाकर उड़ते रहेंगे।
विदुर कुटी और दारानगर गंज के सामने गंगा तट पर लगने वाले मेले में आस्था का सैलाब उमड़ता है। करीब चार लाख श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाते हैं। गंगा स्नान मेले की जिला पंचायत की ओर से तैयारियां की जा रही है, जोकि अंतिम चरण में हैं। विदुर कुटी मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर दूर गंगा की धारा के किनारे लगने वाले इस विशाल तंबू मेले को बसाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के तंबू लगाने के लिए इस बार भी गंगा किनारे पर्याप्त जगह है। जिला पंचायत के अवर अभियंता कपिल कुमार का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मेले में विभिन्न मार्गों पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। उधर, मेले में आने वाले दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों की जगह चिह्नित कर दुकानें लगाने शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

तीन जगहों पर होगी पार्किंग
मेले में तीन जगहों पर पार्किंग की सुविधा रहेगी। एक वीआईपी पार्किंग भी होगी, जिसे मेले के अंदर बनाया गया है। आठ सेक्टर में मेले कोेबांटकर दो प्लाटून पीएसी और पुलिस तैनात रहेगी। मीना बाजार में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। वहीं डायल 112 की चार गाड़ियां और दो बाइकों को भी तैनात किया जाना है। सुरक्षा इंतजाम को लेकर एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने बैठक भी ली।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में लगे पंडाल।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने गंगा स्नान मेले में लगे पंडाल।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed