फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Swamy Chidananda Ki Ganga Aarti

स्वामी चिदानंद ने की गंगा आरती

Fri, 14 Sep 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Fri, 14 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
Swamy Chidananda Ki Ganga Aarti
गंगा बैराज पर महाआरती में भाग लेते स्वामी चिदानंद महाराज और शहरवासी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में  नमामि गंगे योजना की जिला इकाई के तत्वावधान में गंगा बैराज पर महाआरती का आयोजन किया गया। स्वामी चिदानंद महाराज ने भी महाआरती में हिस्सा लिया। गंगा किनारे 5100 दीपक जलाकर   दीपदान कार्यक्रम किया गया। महाआरती से पूर्व स्वामी चिदानंद महाराज ने गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व     मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। बताया कि उन्होंने साल 1977 में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में मां गंगा की आरती आरंभ की थी। स्वामी चिदानंद महाराज व उनके साथ आई मंडली ने गंगा तट पर भजन कीर्तन सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया। गंगा किनारे 5100 दीपक जलाए गए। स्वामी चिदानंद महाराज व डीएम अटल कुमार राय ने गंगा को निर्मल करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के लिए जिला संयोजक सौरभ सिंघल की प्रशंसा की। कांग्रेस नेता सुधीर पाराशर, सूर्यमणि रघुवंशी, व्यापारी नेता रजनीश अग्रवाल, दीपक गर्ग, सुशील कर्णवाल, चंद्रपाल सिंह, भरत गर्ग, डा.शशिप्रभा, सुनीता कर्णवाल, मेघा कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed