फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Swahedi and Kiratpur bypass operational in Meerut-Pauri National Highway

Bijnor News: मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे में स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास चालू

Thu, 04 Apr 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Swahedi and Kiratpur bypass operational in Meerut-Pauri National Highway
बिजनौर। बिजनौर से नजीबाबाद के बीच सफर सुगम ही नहीं हुआ है बल्कि रफ्तार भी बढ़ चुकी है। दरअसल स्वाहेड़ी बाईपास को पूरी तरह से वाहनों के लिए खोल दिया गया है जबकि किरतपुर बाईपास से अभी हल्के वाहनों को निकाला जा रहा है। बिजली लाइन शिफ्ट होने के बाद किरतपुर बाईपास से भारी वाहन भी निकलने लगेंगे।
विज्ञापन

मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे 119 में मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। जिसमें मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक पहले चरण में हाईवे को फोरलेन किया जाना था। बिजनौर से नजीबाबाद तक की बात करें तो फोरलेन का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। यूं तो इस हाईवे में तीन बाईपास बनाए जाने हैं, अभी तक स्वाहेड़ी और किरतपुर बाईपास बनाए जा चुके हैं। बिजनौर बाईपास का निर्माण वन मंत्रालय की एनओसी मिलने के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन

स्वाहेड़ी बाईपास का निर्माण पूरा करते हुए वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब वाहनों को स्वाहेड़ी गांव के बीच से होकर निकलने की जरुरत नहीं है। इससे यात्रा का समय कम हुआ है और हादसों का खतरा भी नहीं रहा। उधर किरतपुर बाईपास भी हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। सिर्फ बड़े वाहनों को अभी किरतपुर बाईपास से निकलना मना है क्योंकि दो जगह पर इस बाईपास से बिजली की लाइन शिफ्ट होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 120 की रफ्तार से दौड़ रहीं गाड़ियां
इस हाईवे को 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के लिहाज से बनाया गया है। जिस पर इसी रफ्तार से गाड़िया दौड़ने भी लगीं हैं। हालांकि इस रफ्तार की एवज में टोल भी वसूला जाएगा। निर्माण कंपनी के अभियंता अभय प्रताप ने बताया कि किरतपुर बाईपास पर लाइन शिफ्टिंग का काम बाकी है। किरतपुर बाईपास पर छोटे वाहनों का आवागमन है।


- दस दिन बाद वसूल जाने लगेगा टोल टैक्स, हुआ ट्रायल
हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर नगीना-धामपुर के बीच टोल वसूला जा रहा है। अब बिजनौर नजीबाबाद के बीच भनेड़ा में प्लाजा पर वाहनों को टोल देना पड़ेगा। भनेड़ा टोल प्लाजा बनकर लगभग तैयार है, जिसका ट्रायल भी किया जा चुका है। यह प्लाजा 16 लेन में बनाया गया है। करीब दस दिन बाद टोल की वसूली चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed