{"_id":"68963edce79f87b6f90a2cb3","slug":"swadeshi-sankalp-yatra-taken-out-in-protest-against-trumps-tariff-bijnor-news-c-27-1-bij1027-157035-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ट्रंप के टैरिफ के विरोध में निकाली स्वदेशी संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ट्रंप के टैरिफ के विरोध में निकाली स्वदेशी संकल्प यात्रा
विज्ञापन
बिजनौर में विशाल स्वदेशी संकल्प व तिरंगा यात्रा निकालते नगरवासी। संवाद
- यात्रा में लिया स्वदेशी भाषा, वेश भूषा, भोजन, भजन, भवन का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ट्रंप के टैरिफ के विरोध में शुक्रवार को शहर में स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई। जिसमें व्यापारियों, महिलाओं, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में सभी ने स्वदेशी भाषा, वेश भूषा, भोजन, भजन, भवन का संकल्प भी लिया।
लोक समाज केंद्र, स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विनोद गोस्वामी ने शंखनाद कर किया। यात्रा सिविल लाइन, सदर बाजार, सराफा बाजार, शंभा बाजार होते हुए रामलीला मैदान पर जाकर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी विदेशी कंपनियों के पत्रक भी बाजार में वितरित किए। जिससे समाज को सही जानकारी प्राप्त हो सके।
इस प्रकार के पत्रक जिले भर में गांव, नगर और सभी विद्यालयों में पहुंचाए जाएंगे। स्वदेशी के प्रांत सह संयोजक प्रशांत महर्षि ने कहा कि ये भारत विदेशियों के दबाव में न कभी झुका है और न भविष्य में झुकेगा। लेकिन, इस समय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए स्वावलंबन और स्वदेशी मार्ग का अनुसरण करना जरूरी है। तभी इस टैरिफ वार का सामना कर पाएंगे।
विज्ञापन
व्यापार मंडल प्रदेश महामंत्री मनोज कुच्छल ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में स्थानीय व्यापारी सहयोग कर रहे हैं। किसी भी ऑनलाइन कंपनी ने एक बोतल पानी भी राहत में नहीं भिजवाया। इसलिए स्थानीय व्यापारियों से ही खरीदारी करें। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष राजकुमार गोयल, मंत्री अनिल गंभीर, स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अजय वत्स, गायत्री परिवार से बहन सुधा राठी, राजकुमार सिंह, एबीवीपी संगठन मंत्री सत्येंद्र, बीआर पाल, गौरव भारद्वाज, सुधीर अग्रवाल, नगर संयोजक दीपक अरोड़ा, कौशल शर्मा आदि मौजूद रहे।