फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Suspension of Village Development Officer goes viral, caught during raids in massage center, DPRO summons reports

यूपी: मसाज सेंटर में पकड़े गए अफसर का निलंबन तय, डीपीआरओ ने ब्लॉक अधिकारियों से तलब की रिपोर्ट

Sat, 07 May 2022 06:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 07 May 2022 06:30 PM IST
सार

मसाज सेंटर में छापामारी के दौरान पकड़े गए अधिकारी का निलंबन तय माना जा रहा है। इस मामले की पूरी रिपोर्ट डीपीआरओ ने मांगी है। जानिए आखिर पूरा मामला क्या था।

विज्ञापन
Suspension of Village Development Officer goes viral, caught during raids in massage center, DPRO summons reports
मसाज सेंटर पर छापा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर के स्पा सेंटर में युवती से मसाज कराते हुए पकड़े गए ग्राम विकास अधिकारी फिलहाल जेल में बंद है। जमानत पर सोमवार को सुनवाई होगी। इसी मामले में डीपीआरओ ने बलॉक अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर ली है। दरअसल, नजीबाबाद के स्पा सेंटर में हुई छापामारी में पांच युवतियों समेत 14 लोग गिरफ्तार हुए थे। जिनमें किरतपुर ब्लॉक का ग्राम विकास अधिकारी और पंचायतों में ठेकेदारी करने वाला ठेकेदार भी शामिल था। 

विज्ञापन


नजीबाबाद में गुरुवार को पुलिस प्रशासन की टीम ने मसाज सेंटर में छापा मारकर 14 लोगों को पकड़ लिया था। जिनमें पांच युवतियां और नौ युवक शामिल थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए लोगों में सामान्य लोग ही नहीं बल्कि ग्राम पंचायत अधिकारी मोहित डबास निवासी सिखेड़ा और इसी गांव का ठेकेदार पवन भी गिरफ्तार हुआ। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : खुशखबर: रैपिड रेल की मिली चाबी, अब आप जल्द कर पाएंगे हाई-स्पीड ट्रेन का सफर, पढ़िए पूरा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी लोग स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में मिले थे। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार को इन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों की ओर से जमानत की अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई, लेकिन कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की है। ऐसे में ग्राम पंचायत अधिकारी समेत अन्य आरोपियों को जेल जाना पड़ा।

ग्राम पंचायत अधिकारी के पकड़े जाने की खबर शनिवार को महकमे के मुखिया तक भी पहुंच गई। जिस पर डीपीआरओ ने किरतपुर के सहायक पंचायत अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। जेल में 48 घंटे का समय बीतने के नियम पर ही ग्राम पंचायत अधिकारी पर गाज गिर सकती है, निलंबन तय माना जा रहा है
 
यह भी पढ़ें: हादसे ने छीन लीं खुशियां: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत और पति का कटा हाथ, तीन साल पहले हुई थी शादी

जिलेभर में चल रहे हैं स्पा सेंटर
अभी सिर्फ नजीबाबाद में ही स्पा सेंटर पकड़ा गया है, जबकि जिलेभर में स्पा सेंटर चल रहे हैं। जिला मुख्यालय पर चार स्पा सेंटर हैं। जिनमें युवतियां मसाज ही नहीं करतीं, बल्कि अनैतिक काम होने की चर्चाएं रहती है। जिला मुख्यालय पर जिस दुकान में एक स्पा सेंटर चल रहा है, उस दुकान का स्वामी खुद पुलिस को अनैतिक काम होने की आशंका जाहिर कर चुका है। 

ग्राम विकास अधिकारी के स्पा सेंटर में पकड़े जाने के बाद जेल जाने की जानकारी मिली है। सहायक विकास अधिकारी से मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -सतीश कुमार, डीपीआरओ

नजीबाबाद में स्पा सेंटर पर छापामारी हो चुकी है। जिले में अन्य जगहों पर भी स्पा सेंटर संचालित होने की जानकारी जुटाई जा रही है। - डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed