{"_id":"627655aec42a9a5ceb4fe9af","slug":"meerut-news-found-key-for-rapid-rail-in-gujarat-now-people-will-soon-travel-by-high-speed-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: रैपिड रेल की मिली चाबी, अब आप जल्द कर पाएंगे हाई-स्पीड ट्रेन का सफर, पढ़िए पूरा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: रैपिड रेल की मिली चाबी, अब आप जल्द कर पाएंगे हाई-स्पीड ट्रेन का सफर, पढ़िए पूरा अपडेट
Sat, 07 May 2022 04:49 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 07 May 2022 04:49 PM IST
सार
दिल्ली और पश्चिमी यूपी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आज गुजरात के सांवली में रैपिड रेल की चाबी मिल गई है। अब आप जल्द ही हाई-स्पीड ट्रेन का सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
रैपिड रेल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब शहरवासी हाई स्पीड ट्रेन से दिल्ली से मेरठ का सफर पूरा करेंगे। यह सपना भी साकार होने वाला है। शनिवार को गुजरात के सांवली में पहले रैपिड रेल कोच की चाबी एनसीआरटीसी को सौंप दी गई। इस मौके पर शहरी और आवास मंत्रालय सचिव मनोज जोशी, एनसीआरटीसी एमडी विनय कुमार सहित एल्सटॉम कंपनी के एमडी मौजूद रहे। मेरठ में रैपिड रेल का कार्य तेज गति से जारी है। दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल साल-2023 के अंत तक दौड़ने लगेगी। वहीं, साहिबाबाद से दुहाई तक मार्च-2023 में संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
अब रैपिड रेल के छह कोच को दुहाई लाया जाएगा। एल्सटॉम कंपनी द्वारा निर्मित किये गए कोच की डिजाइन हैदराबाद में हुई। इसके बाद इन्हें सांवली प्लांट में निर्मित किया गया। दुहाई लाने के बाद कोच का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान
विज्ञापन
इसके बाद जुलाई-2022 से ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर में वायडक्ट तैयार है। इस पर पटरियों को बिछाने का कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार
वहीं, मेरठ में तीन स्टेशनों को भूमिगत बनाया जा रहा है। इसके लिए मशीन से भैंसाली स्टेशन से मेट्रो प्लाजा की ओर सुरंग बनाई जा रही है। मेरठ में 5.8 किलोमीटर में सुरंग बनाई जाएगी। इसमें मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल भूमिगत स्टेशन होंगे। मेरठ में रैपिड के ट्रैक पर मेट्रो भी चलेगी। इसमें तीन कोच होंगे।